Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Frequent fires at a garbage dump in Jagatpura; residents troubled by smokeawaiting a permanent solution.

Mohali News: जगतपुरा में कूड़े के ढेर में बार-बार लग रही आग, धुएं से परेशान लोग<bha>;</bha> स्थायी समाधान का इंतजार

Sun, 29 Nov 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Frequent fires at a garbage dump in Jagatpura; residents troubled by smokeawaiting a permanent solution.
कचरा निस्तारण प्लांट नहीं बनने से बढ़ रही परेशानी, फेज-11 और चंडीगढ़ के सेक्टर-48 तक पहुंच रहा धुआं; लोगों ने नगर निगम से मांगा स्थायी समाधान
विज्ञापन

योगेंद्र त्रिपाठी
मोहाली। मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा के नजदीक जगतपुरा में कूड़े के ढेर में बार-बार आग लगने से आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कूड़े से उठने वाला धुआं हवा के साथ आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर मोहाली के फेज-11 और चंडीगढ़ के सेक्टर-48 में रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। वहीं, जगतपुरा से गुजरने वाले राहगीरों को भी बदबू और धुएं के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मोहाली नगर निगम की ओर से शहर में कचरे के उचित निस्तारण के लिए कई बार प्लांट लगाने की योजना बनाई गई, लेकिन अभी तक यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। इसके चलते शहर और जगतपुरा क्षेत्र में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कचरे में आग लगने की घटनाओं पर अस्थायी कार्रवाई की जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। शिकायतों के बावजूद लोगों को केवल आश्वासन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर तक पहुंच रहा धुआं, सांस लेना हो रहा मुश्किल
जगतपुरा में कूड़े के ढेर में आग लगने से निकलने वाला धुआं आसपास के घरों तक पहुंच रहा है। कई बार धुएं की गंध इतनी अधिक होती है कि दरवाजे और खिड़कियां बंद करने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिलती। इससे आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी हो रही है। सुबह और शाम के समय सड़क पर धुआं फैलने से आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की चिंता अधिक बढ़ गई है।
लोगों की जुबानी, परेशानी की कहानी
कूड़े में आग लगने से उठने वाला धुआं घरों तक पहुंच रहा है। कई बार खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने के बावजूद बदबू और धुएं से राहत नहीं मिलती। नगर निगम और प्रशासन को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए।
पवन जगदंबा निवासी फेज-11
धुएं के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें भी खांसी और आंखों में जलन की शिकायत रहती है। लोगों को साफ हवा में सांस लेने का अधिकार है। प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए जल्द नीति बनानी चाहिए।

गुरचरन सिंह भामरा निवासी फेज-11
मोहाली में कूड़े की समस्या एक-दो दिन की नहीं है। लगातार कूड़ा जलने से वातावरण खराब हो रहा है। नगर निगम को अस्थायी कार्रवाई के बजाय कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था करनी चाहिए। इसका असर उनके पूरे परिवार और सेक्टर-48 के अन्य निवासियों पर भी पड़ रहा है।
कुलवंत सिंह कलेर निवासी सेक्टर -48 चंडीगढ़
नगर निगम मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह सामाना ने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के साथ बैठक की गई है। जल्द ही कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाया जाएगा। इसके साथ ही कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था भी की जाएगी।
सरबजीत सिंह सामाना, मेयर, नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed