फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Free ultrasound for four lakh employees, facility will start in ESI hospital

चार लाख कर्मचारियों का होगा निशुल्क अल्ट्रासाउंड, ईएसआई अस्पताल में शुरू होगी सुविधा

Sat, 11 Sep 2021 02:17 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Free ultrasound for four lakh employees, facility will start in ESI hospital
मोहाली। गर्भवती महिलाओं और पेट दर्द आदि से जुड़ी बीमारियों के इलाज से पहले अल्ट्रासाउंड टेस्ट की जरूरत पड़ती है और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। अब अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए मरीजों को दूसरी जगहों पर जाने की जरूरत नहीं, बल्कि और ये सुविधा मजदूरों को निशुल्क अस्पताल के अंदर प्रदान करवा दी जाएगी। यह जानकारी ईएसआई अस्पताल की एसएमओ मनजीत कौर ने अमर उजाला के साथ सांझा की।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रबंधन की ओर से लोगों की अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने को लेकर मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर एक प्रस्ताव पारित करके विभाग के अधिकारियों के पास भेजा था, जिसको विभाग की मंजूरी के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और आने वाले दिनों में अस्पताल के अंदर अल्ट्रासाउंड मशीन को इंस्टाल करके चालू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

सुविधाएं न मिलने पर अस्पतालों में खाने पड़ते हैं धक्के
जिले के अंदर स्थित अलग-अलग कंपनियों एवं फैक्टरियों में 4 लाख से अधिक मजदूर काम करते हैं। उनकी सेहत का ख्याल रखने का जिम्मा फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल पर हैं और यहां आने वाले मरीजों को संबंधित डॉक्टरों की ओर से निशुल्क सलाह व दवाईयां देकर इलाज किया जाता है। दूसरी ओर, कर्मचारियों की सेहत का ख्याल रखने वाले ईएसआई अस्पताल के अंदर लंबे समय से सुविधाओं के अभाव हैं। इस कारण मरीज को इलाज न मिल पाने के कारण दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। आलम यह है कि पेट दर्द व गर्भवती महिलाओं को अपने इलाज से संबंधित अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए मरीज को दूसरे अस्पताल में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएसआई कार्ड धारकों को मिलेगी निशुल्क सुविधा
इलाज के अभाव के चलते मरीजों ने अपनी शिकायतें विभाग के शिकायत बाक्स के जरिए अधिकारियों को दीं। शिकायतों को पढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से प्रस्ताव बनाकर विभाग के अधिकारियों को भेजा गया। दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से भेजे प्रस्ताव के बाद उच्च अधिकारियों की टीम ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया और अल्ट्रासाउंड सुविधा से संबंधित मरीजों से विचार करके रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी। वहीं, रिपोर्ट के बाद फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल की ओर से भेजे प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई। आमतौर पर मरीज को हमारी तरफ से पर्ची बनाकर दूसरे अस्पताल भेजकर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भेजा जाता है, जहां पर मरीज को मार्केट रेट से कम पैसे चार्ज किए जाते हैं, लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जाने के बाद ईएसआई कार्ड धारकों के लिए ये सुविधा निशुल्क होगी।

कोट्स...
अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानियों को देखते हुए यहां अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने का फैसला लिया था। इसका प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा गया था। जिनकी तरफ से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। आने वाले दिनों में मशीन को इंस्टाल करके चालू कर दिया जाएगा।
-मंजीत कौर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, ईएसआई अस्पताल, फेज-7 मोहाली
फोटो सहित..
फेज-7 स्थित ईएसआई अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed