{"_id":"5d6d7dec8ebc3e93b24e230a","slug":"fraude-mohali-news-pkl3494094146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर कांग्रेसी नेता के भाई के साथ करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में 3 खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर कांग्रेसी नेता के भाई के साथ करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में 3 खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जसपाल सिंह (जीरकपुर) के भाई कमलजीत सिंह कामा के साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने महिला अकाली नेता शीलम सोही के बेटे शाहबाज सोही समेत 3 लोगों खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसको राजपुरा अपनी कालोनी में रिहायशी और कामर्शियल जगह देने की एवज में करोड़ों रुपये लिए, लेकिन रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो पैसे वापस किए और न रजिस्टरी करवाई। इसके बाद दर्ज करवाई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
कमलजीत सिंह ने बताया कि शाहबाज सोही निवासी सेक्टर-3 चंडीगढ़, जतिंदर सिंह नौनी सन्नी एनक्लेव जीरकपुर, नछत्तर सिंह निवासी साधापुर, नारायगढ़ जिला अंबाला प्लेटीनम स्मार्ट बिल्डकैन लिप कंपनी के पार्टनर हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, तीनों ने उसे बताया कि उनकी कंपनी ने राजपुरा में 42 एकड़ जमीन पर सिल्वर सिटी नामक कालोनी काटी है, जिसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। दूसरी ओर उसके द्वारा 7 करोड़ रुपये की रकम पर रेजिडेंशियल और कामर्शियल प्लाटों की खरीद का सौदा तय किया, जिसके बाद उक्त कंपनी ने उसके साथ लिखित करार किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त लोग इलाके के नामी व्यक्ति हैं, जिनसे पुरानी जान-पहचान होने के कारण विश्वास करते हुए 7 करोड़ रुपये की रकम का भुगतान कर दिया। वहीं, रकम अदा करने के बाद जब उसने मामले की अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि उक्त कंपनी का कालोनी के साथ कोई लेना-देना नहीं है और तीनों ने एक साजिश तहत धोखाधड़ी को अंजाम दिया। आरोप लगाया कि आरोपियों ने जमीन की खरीद किए बगैर उसके साथ करार करके करोड़ों रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
वहीं, मामले का पता लगने के बाद कई बार तीनों के साथ पंचायती तौर पर फैसला हुआ, जिसमें उन्होंने पूरा पैसे वापस करने की बात कबूलते हुए चेक दिए, जो बाद में बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों द्वारा अभी तक 7 करोड़ रुपये की रकम में से केवल 71 लाख रुपये वापस किए है, जबकि बाकी की रकम के लिए हर बार पंचायत में फैसला करके मुकर जाते हैं, जिससे परेशान होकर उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
कमलजीत सिंह कामा की शिकायत की जांच के बाद उक्त तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।
- गुरचरण सिंह, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना।
ये मामला कमलजीत सिंह कामा और जतिंदर सिंह व नछत्तर सिंह का है, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं। बल्कि मैंने तो जतिंदर के भरोसे अपनी कंपनी का एक चेक काटकर कमलजीत को दिया था, जिसका दुरुपयोग किया गया। आजतक किसी के साथ धोखाधड़ी नहीं की और ये सच्चाई पुलिस जांच पूरी होने के बाद सामने आ जाएगी।
- शाहबाज सोही (अकाली नेत्री शीलम सोही का बेटा)।