फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fourth accused arrested in registration case on fake NOC, more revelations to come

Mohali News: जाली एनओसी पर रजिस्ट्री के मामले में चौथा आरोपी काबू, और होंगे खुलासे

Fri, 27 Oct 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in registration case on fake NOC, more revelations to come
डेराबस्सी। तहसील में जाली एनओसी के जरिए रजिस्ट्रियां करवाने के मामले में पुलिस ने नामजद चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान विद्यानंद ठाकुर उर्फ विक्की (34) निवासी भांखरपुर के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने पहले से पकड़े तीसरे आरोपी ऋतिक जैन को वीरवार को अदालत में पेश करके दो दिन का और रिमांड लिया है। ऋतिक पहले ही पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसका लैपटॉप भी बरामद कर लिया है, जिसकी मदद से जाली एनओसी तैयार की जाती थी। बता दें के इस मामले में पुलिस पहले ही दो लोगों स्टांप फरोश सुरेश जैन और कॉलोनाइजर गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। अब तक पुलिस इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और आगे और भी लोगों के गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन






जाली एनओसी और नक्शे दिखाकर लोगों को बेचते थे कई कॉलोनाइजर

पुलिस जांच में सामने आया है कि शहर के कई बड़े-बड़े कॉलोनाइजर कॉलोनी पास करवाए बिना जाली एनओसी के आधार पर रजिस्ट्रियां करवाकर प्लॉट बेचते थे। वे लोगों में अपना प्रभाव बनाकर रखते थे कि उनकी कॉलोनी पास है। पुलिस अब तक एक कॉलोनाइजर को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसने जाली एनओसी के साथ 70 रजिस्ट्रियां करवाई थीं। जांच में ऐसे ही कई और कॉलोनाइजरों के नाम सामने आ रहे हैं जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक एप से क्यूआर कोड को भी निकाला तोड़
आरोपी विद्यानंद ठाकुर उर्फ विक्की ने ही जाली एनओसी में लगने वाला क्यूआर कोड बनाया था। यह बनाने के बाद उसने क्यूआर कोड कॉलोनाइजर गुलशन को दिया था। फिर गुलशन ने जाली एनओसी का काम शुरू कर दिया और बनाई हुई जाली एनओसी पर क्यूआर कोड भी लगाकर दिया, ताकि कोई जांच करे तो एनओसी के फर्जी होने का पता न चले।





कोट्स

पुलिस जांच में सामने आया है कि विद्यानंद ठाकुर उर्फ विक्की और सुरेश जैन कंप्यूटर में जाली एनओसी तैयार करते थे। इसके आधार पर रजिस्ट्रियां करवाई जाती थीं। पुलिस इस मामले में एक कॉलोनाइजर को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जिसने अपनी कॉलोनी में 70 प्लाॅटों की जाली तरीके से रजिस्ट्री करवाई है। बाकी आरोपियों के खिलाफ पुलिस जल्द ही शिकंजा कसने जा रही है। -डॉ. दर्पण आहलूवालिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed