फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four thieves caught with sharp weapons, identified by complainant

Mohali News: चार चोर तेजधार हथियार के साथ काबू, शिकायतकर्ता ने पहचाना

Wed, 22 May 2024 05:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Four thieves caught with sharp weapons, identified by complainant
मोहाली। बलौंगी थाना पुलिस ने चार चोरों को तेजधार हथियारों के साथ काबू किया है। इनके पास से बरामद हथियारों में साइकिल की गरारी से बनाए गए तेजधार गंडासे भी शामिल हैं। एसएचओ सुमित मोर ने बताया कि कुछ दिन पहले बलौंगी में एक व्यक्ति का फोन चोरी हो गया था और उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। उसी ने इन सभी चोरों की पहचान की है।
विज्ञापन


उसने अपनी पहचान छुपाते हुए बताया कि वह गली में खड़ा होकर अपनी बेटी से फोन पर बात कर रहा था, तभी बाइक पर दो लड़के आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे। इस बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश की तो पता चला कि बाइक चलाने वाला लड़का हरमन है और उनके घर की सामने वाली गली में रहता है और दूसरा लड़का लवप्रीत बड़माजरा में रहता है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की शिकायत पर बलौंगी थाने में आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी बड़माजरा और हरमन निवासी बलौंगी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ में पता चला कि उसने अपने दो साथियों विशाल कुमार निवासी एकता कॉलोनी बलौंगी और फराखत निवासी आजाद नगर बलौंगी के बारे में जानकारी दी। इन लोगों के पास से एक बाइक और उक्त तेजधार हथियार भी बरामद किए गए। इन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed