{"_id":"6a25ddf68dfd99413f03d328","slug":"four-months-after-marriage-a-young-man-committed-suicide-by-jumping-into-a-canal-a-case-was-filed-against-his-wife-and-in-laws-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143327-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शादी के चार माह बाद युवक ने नहर में कूदकर दी जान, पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शादी के चार माह बाद युवक ने नहर में कूदकर दी जान, पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शादी के महज चार माह बाद 27 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से पत्नी और ससुराल पक्ष के दबाव से परेशान होकर नहर में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रोहित, निवासी टीडीआई, मोहाली के रूप में हुई है।
मृतक के पिता राकेश कुमार ने बताया कि रोहित की शादी फरवरी में नाभा निवासी पायल से हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद पत्नी लगातार उसे अपने माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाती रही। 14 मई को पत्नी मायके गई थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी और अलग रहने की शर्त रखी। इससे रोहित मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।
31 मई को वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। बाद में उसकी मोटरसाइकिल सरहिंद के पास नहर किनारे मिली। शनिवार को नहर से उसका शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए चैट रिकॉर्ड जांच का अहम आधार हैं। प्रारंभिक जांच में दबाव बनाए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने पत्नी, उसके पिता और माता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।