फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four arrested for snatching mobile and vehicle in Mohali

मोहाली : लोगों से मोबाइल और वाहन छीनने वाले चार गिरफ्तार, आरोपियों से 34 मोबाइल और एक एक्टिवा बरामद

Wed, 02 Jun 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for snatching mobile and vehicle in Mohali
मोहाली। जिला पुलिस ने मोबाइल और दोपहिया वाहन छीनने वाले दो गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनसे 34 मोबाइल व एक एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान संदीप पांडेय, संदीप थापा, राजिंदर प्रसाद व चेतन शर्मा के रूप में हुई है। थाना फेज में दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

तीस मई को जतिंदर कुुमार निवासी शाहीमाजरा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शाम सवा सात बजे वह अपने घर की तरफ जा रहे थे। फेज-एक के नजदीक दो झपटमारों ने मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में 2600 रुपये व कुछ जरूरी दस्तावेज थे। इस वारदात को संदीप पांडेय व संदीप थापा ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को स्कूटर समेत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे गिरोह के राजिंदर प्रसाद निवासी ग्रीन इनक्लेव व चेतन निवासी मोहाली से 33 मोबाइल फोन व चोरी की एक्टिवा बरामद हुई। उन्होंने फेज-पांच शाहीमाजरा निवासी गोपी नाथ को13 मई की रात नौ बजे के करीब स्पाइस ट्रैफिक लाइटों के पास अपना शिकार बनाया था। गोपीनाथ से मोबाइल छीना था। पुलिस ने सूचना के आधार पर इन्हें मोहाली से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed