{"_id":"684c6a23e64ea58475029403","slug":"four-accused-of-robbery-and-snatching-arrested-11-mobiles-one-bike-and-two-spring-knives-recovered-mohali-news-c-71-1-mli1010-130118-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लूटपाट-छीनाझपटी करने वाले चार आरोपी काबू, 11 मोबाइल, एक बाइक और दो कमानीदार चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लूटपाट-छीनाझपटी करने वाले चार आरोपी काबू, 11 मोबाइल, एक बाइक और दो कमानीदार चाकू बरामद
विज्ञापन
मोहाली। लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार गुर्गों को बलौंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहाली और उसके आसपास के क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लक्की निवासी रहमत एनक्लेव बड़माजरा बलौंगी, विकास कुमार उर्फ गोला निवासी गंदा नाला बड़माजरा मोहाली, अक्षय कुमार निवासी राजीव कॉलोनी बड़माजरा बलौंगी और कर्ण कुमार निवासी बड़माजरा कॉलोनी बलौंगी से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, 11 छीने और चोरी के मोबाइल फोन, दो तेजधार कमानीदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना बलौंगी में बीएनएस की धारा 303(2), 304(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
रात को वारदात को देते थे अंजाम
डीएसपी कर्ण संधू ने बताया कि यह गिरोह आसपास के क्षेत्रों में रात के समय हथियार दिखाकर वारदातों को अंजाम देता रहा है। काफी अरसे से यह बलौंगी और उसके आसपास के एरिया में सरगर्म था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बलौंगी क्षेत्र में घूम रहे हैं। एएसआई अंग्रेज सिंह और उनकी टीम ने आरोपियों को काबू किया। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देते थे। इनकी गिरफ्तारी से बलौंगी थाने में कुछ छीनाझपटी की वारदातों का भी समाधान हुआ है। आरोपी अक्षय कुमार के खिलाफ 17 दिसंबर 2024 में थाना बलौंगी में 303(2), 317(2) के तहत मामला दर्ज हुआ था। वह 28 अप्रैल 2025 को ही नाभा जेल से जमानत पर बाहर आया है। उसने फिर अपनी गैंग के साथ लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था।