फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Former minister Sadhu Singh Dharmasot send on three-day remand in corruption case

Mohali: भ्रष्टाचार मामले में फंसे पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत तीन दिन के रिमांड पर, विजिलेंस ने डीएफओ को भी किया गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 03:59 PM IST
सार

विजिलेंस ने कुछ दिन पहले पूर्व वन मंत्री और कांग्रेसी नेता साधु सिंह धर्मसोत पर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह विभाग में हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार में शामिल थे।

विज्ञापन
Former minister Sadhu Singh Dharmasot send on three-day remand in corruption case
पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत। - फोटो : twitter

विस्तार

वन विभाग में हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में रिमांड पर चल रहे पूर्व वन मंत्री एवं कांग्रेसी नेता साधू सिंह धर्मसोत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में विजिलेंस ने डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट अफसर मोहाली (डीएफओ) गुरअमनप्रीत सिंह की भी गिरफ्तारी डाल दी है। अब पुलिस उक्त लोगों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी, जिससे इस केस की सभी परतें खुल जाएंगी। 

विज्ञापन


डीएफओ पहले ही रिश्वत मांगने के आरोप में एक दूसरे केस में गिरफ्तार है। अदालत ने डीएफओ, पूर्व मंत्री और उनके दो साथियों कर्मजीत सिंह और चमकौर सिंह को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और उसके दोनों साथियों को शुक्रवार दोपहर तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर विजिलेंस ने दोबारा अदालत में पेश किया। 
विज्ञापन


मंत्री का रिमांड लेने के लिए विजिलेंस ने तर्क दिया कि आरोपी के बैंक खातों की जांच करनी है। इस पर बचाव पक्ष के वकीलों ने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि आरोपी मंत्री पांच बार चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव में नामांकन भरते समय उन्होंने अपनी संपत्ति और बैंक खातों का पूरा ब्योरा दिया था। ऐसे में रिमांड की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद पुलिस ने तर्क दिया कि अब तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। इसके अलावा अब डीएफओ को भी गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में अब रिमांड की जरूरत है। अदालत ने दोनों वकीलों की दलील सुनने के बाद उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री बोले- सरकार ठेकेदार को बचाने में जुटी
अदालत से बाहर आते समय पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने मीडिया से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन विजिलेंस की टीम ने उन्हें तुरंत गाड़ी में बैठा दिया। हालांकि इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार ठेकेदार को बचाने की कोशिश कर रही है। ठेकेदार की डायरी को ही आधार बनाकर दो पूर्व मंत्री, वन अफसर समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया था।


धर्मसोत के ओएसडी ने कबूला रिश्वत का खेल
पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के मामले में उनके ओएसडी चमकौर सिंह ने विजिलेंस की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। चमकौर सिंह ने बताया है कि 2017 से विभाग में रिश्वत का खेल चल रहा है। सबसे कम रिश्वत 10 लाख रुपये दी जाती थी। मनपसंद पोस्टिंग या शिवालिक हिल्स में पोस्टिंग के लिए 20 से 25 लाख रुपये तक की रिश्वत दी जाती थी। विजिलेंस ने इस मामले में कुछ अहम सबूत भी हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed