फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Former Deputy Chief Minister Badal honored doctors, nurses and staff of isolation center

पूर्व उपमुख्यमंत्री बादल ने आइसोलेशन सेंटर के डॉक्टरों, नर्स और कर्मचारियों को किया सम्मानित

Wed, 26 May 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Former Deputy Chief Minister Badal honored doctors, nurses and staff of isolation center
जीरकपुर। मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जीरकपुर में शर्मा फार्म हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने हलका विधायक एनके शर्मा की ओर से कोविड मरीजों के इलाज के लिए बनाए केयर सेंटर का दौरा किया। हलका विधायक एनके शर्मा की ओर से किए गए कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में शिअद ने हमेशा आगे रहकर अपनी भूमिका निभाई है और अपनी इसी रिवायत के चलते तलवंडी साबो, खेमकरण, बुडलाढा और आदमपुर समेत अलग-अलग जगहों पर आइसोलेशन सेंटर बनाकर संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक ओर कोरोना महामारी के चलते अस्पतालों में जगह नहीं है और निजी अस्पताल द्वारा लोगों के साथ लूट की जा रही है और यहां विधायक एनके शर्मा की ओर से शुरू किए गए समाज सेवा के काम मानव धर्म का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हलके के अंदर यह सुविधा उस समय आरंभ की गई जब शहर में एक भी कोविड अस्पताल नहीं था। यदि यह आइसोलेशन केंद्र न होता तो लोगों को निजी अस्पतालों में भारी भरकम बिलों की अदायगी करने के लिए मजबूर होना पड़ता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे सूबे में इस तरह के कार्यों की बहुत जरूरत है। इस समय सरकार को राजनीति करने की बजाय दुखी व परेशान लोगों की मदद करनी चाहिए। दिन प्रतिदिन गंभीर हो रही स्थिति के मद्देनजर सरकार को गांव और शहर में टेस्टिंग व वेक्सीनेशन की रफतार बढ़ानी चाहिए, क्योंकि यदि ऐसा न किया गया तो महामारी पर काबू पाने में बहुत मुश्किल हो जाएगी। इस मौके पर आइसोलेशन सेंटर में सेवा भावना से काम करने वाले डाक्टरों और अन्य लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed