फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Foreign female student gang-raped at a birthday party in Kharar; two foreign male students arrested and remanded to police custody

Mohali News: खरड़ में बर्थडे पार्टी में विदेशी छात्रा से गैंगरेप, दो विदेशी छात्र गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

Sat, 04 Jul 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Foreign female student gang-raped at a birthday party in Kharar; two foreign male students arrested and remanded to police custody
खरड़। एक रिहायशी सोसाइटी के फ्लैट में बर्थडे पार्टी के दौरान लाइबेरिया की एक विदेशी छात्रा से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद दो विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एजिकिएल और फ्रेक के रूप में हुई है। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन




पीड़िता लुधियाना के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती है। दोनों आरोपी भी लुधियाना के ही एक अन्य निजी विश्वविद्यालय के छात्र हैं। 29 जून को एजिकिएल के जन्मदिन पर खरड़ के किराए के फ्लैट में एक आयोजन था। आरोपी ने पीड़िता को इस आयोजन में बुलाया। उसने लुधियाना से खरड़ आने के लिए उबर टैक्सी का 2 हजार रुपये किराया भी ऑनलाइन भेजा था। पीड़िता रात करीब 12 बजे अपने दो दोस्तों के साथ आयोजन में पहुंची। वहां मौजूद एक युवती के कहने पर उसने ''कंसंट्रेशन'' नाम का खेल खेला। खेल के दौरान उसने एक बीयर और शराब के तीन पेग पी लिए। खाली पेट होने और अधिक नशे के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे आराम करने के लिए आरोपी फ्रेक के कमरे में सुला दिया गया।
विज्ञापन




घटना का विवरण

शिकायत के अनुसार, रात करीब 3 बजे जब छात्रा अचेत अवस्था में थी, तभी एजिकिएल और फ्रेक कमरे में आए। उन्होंने पीड़िता की सहमति के बिना उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसके दोस्त उसे घर ले जाने पहुंचे, तो आरोपियों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। अगली सुबह होश आने पर पीड़िता को पूरे शरीर में दर्द महसूस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस कार्रवाई और साक्ष्य

पीड़िता ने तुरंत अपने भाई को घटना की जानकारी दी। भाई ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपियों को अपनी बहन को कमरे में ले जाते और दरवाजा बंद करते देखा था। उसने घटना से जुड़ी बेडशीट को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा। यह बेडशीट बाद में पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 30 जून को 112 सहायता नंबर पर शिकायत मिली। इसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।




जांच और गिरफ्तारी

1 जुलाई को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। डॉक्टरों की एक विशेष समिति द्वारा मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। घटनास्थल से न्यायिक विज्ञान साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed