फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Food delivery boy injured in collision with unknown vehicle

Mohali News: फूड डिलीवरी ब्वॉय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल

Sun, 23 Jun 2024 08:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:19 AM IST
विज्ञापन
Food delivery boy injured in collision with unknown vehicle
मोहाली। गांव मनौली में एक डिलीवरी ब्वॉय को किसी अज्ञात वाहन ने उस समय टक्कर मार दी जब वह अपने काम से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी पहचान गांव मनौली निवासी हरिंदर सिंह के रूप में हुुई है। उसके साथी कर्मियों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में पता चला है कि घायल के गले में छह और जीभ पर तीन टांके लगे हैं। हरिंदर सिंह ने बताया कि वह फूड डिलीवरी का काम करते हैं। शुक्रवार रात पौने तीन बजे जब वह फूड डिलीवरी खत्म कर घर लौट रहा था। घर के पास जब वह पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल को कुछ होश ही नहीं था। मौके पर जुड़े राहगीरों ने उसके फोन से उसके साथी कर्मियों को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed