{"_id":"659c5acae0cd03ebdd09e79f","slug":"fog-forms-in-mohali-district-three-people-lost-their-lives-in-road-accidents-at-three-places-mohali-news-c-71-1-mli1004-10273-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली जिले में धुंध बनी काल, तीन जगह हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली जिले में धुंध बनी काल, तीन जगह हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान
विज्ञापन
खरड़/मोहाली। जिले में पड़ ही घनी धुंध सड़कों पर वाहन चालकों के लिए काल बन रही है। धुंध के कारण जिले में तीन अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन लोगों ने जान चली गई। पुलिस ने तीनों मामलों में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिए हैं। इन हादसों में दो वाहन चालक फरार हैं, जबकि एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार कार चालक की पहचान कार्तिक कालड़ा निवासी सन्नी एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई है।। उक्त तीनों मामलों में पुलिस ने वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। फरार कार चालकों की तलाश की जा रही है।
घनी धुंध के कारण पहला सड़क हादसा एयरपोर्ट रोड पर गंदे नाले के पुल पर हुआ। इसमें में 44 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गांव भागोमाजरा की जान चली गई। राकेश कुमार के भाई अमन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई परिवार सहित भागोमाजरा में रहता था और इंडस्ट्रियल एरिया में गोदरेज कंपनी में नौकरी करता था। रविवार रात करीब 6 बजे सुबह वह ड्यूटी से साइकिल पर अपने घर लौट रहा था। जब वह एयरपोर्ट रोड पर गंदे नाले वाले पुल पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अमन कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर बलौंगी थाने में केस दर्ज कर लिया है।
दूसरा हादसा खरड़ बस स्टैंड पर हुआ। इसमें 40 साल की महिला तुकतुकी बीबी निवासी खानपुर की मौत हो गई। मृतका के बेटे सोफिक ने बताया कि वह कबाड़ उठाने का काम करते हैं। रविवार की रात 2 बजे वह अपनी मां के साथ बस स्टैंड के पास कबाड़ इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान लांडरां की तरफ से एक आई-20 कार और सड़क किनारे कबाड़ उठा रही उसकी मां को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में आरोपी कार चालक कार्तिक कालड़ा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सिटी खरड़ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, तीसरा हादसा गांव भुखड़ी में हुआ। इस हादसे में 25 साल के युवक हर्ष निवासी सेक्टर-124 खरड़ की मौत हो गई। मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि वह सीयू घड़ूआं में पढ़ता है। रविवार को दिन में साढ़े 10 बजे वह अपने मामा के बेटे हर्ष के साथ अपने दोस्त पंकज को बुलेट मोटरसाइकिल पर गांव भागोमाजरा छोड़ने जा रहे थे। हर्ष उसके दोस्त पंकज के पीछे मोटरसाइकिल पर बैठा था। जब वह गांव भुखड़ी के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने बुलेट को टक्कर मार दी। इस हादसे में हर्ष को काफी चोटें लगीं। वह उसे सिविल अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में अभिषेक पाल के बयान पर सिटी खरड़ में अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया गया है।