फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Flood in the rainy river, the flowing jeep was pulled out with the help of JCB

Mohali News: बरसाती नदी में आया उफान, बह रही जीप जेसीबी से निकाली

Sun, 24 Aug 2025 11:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Flood in the rainy river, the flowing jeep was pulled out with the help of JCB
नयागांव। जयंती माजरी के पांच गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण रविवार शाम करीब 6:30 बजे गांव मल्लांपुर से जयंती माजरी की तरफ जाने वाली बरसाती नदी में उफान आ गया। शाम के समय नदी किनारे खड़े लोग अपने घरों को जाने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी चालक नदी किनारे खड़ा था। उसको लोगों ने काफी मना किया वह नदी पार न करे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। देखते ही देेखते जीप नदी के तेज बहाव में बहने लगी।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने जेसीबी से जीप को बाहर निकाला। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। गांव वालों का आरोप है कि लगभग 22 दिन के करीब हो गए हैं। यहां सड़कों पर बने रैंप पुल टूटे हुए हैं। प्रशासन और सरकार आंख मूंद कर बैठी है। 22 दिन से गांव वाले इस मुद्दे को बार-बार उठा रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। ना ही कोई उचित प्रबंध किया है, इस कारण यह हादसे हो रहे हैं। पिछले साल भी बारिश के दिनों में तीन मोटरसाइकिल इन बरसाती नदियों में बह गई थी। गांव कसौली के पूर्व सरपंच सोमनाथ का कहना है कि 24 अगस्त को इस बरसात के तेज पानी में जीप बह गई गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन गाड़ी पूरी तरह से टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed