फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Flights from Chandigarh to Delhi and Mumbai are expensive during the Corona period, airlines also got the benefit of Shatabdi train closure

कोरोना काल में चंडीगढ़ से दिल्ली और मुंबई की उड़ानें महंगी, शताब्दी ट्रेन बंद होने का फायदा भी विमान कंपनियों को मिला

Thu, 10 Jun 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Flights from Chandigarh to Delhi and Mumbai are expensive during the Corona period, airlines also got the benefit of Shatabdi train closure
जीरकपुर। कोरोना काल में चंडीगढ़ से दिल्ली और मुंबई के लिए जाने वाली घरेलू उड़ानें महंगी हो गई हैं। वहीं चंडीगढ़ से अलग-अलग रूट पर घरेलू हवाई यात्रा के लिए टिकटों की तय न्यूनतम और अधिकतम कीमतों में 10 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच के किराये में 500 से 1000 रुपये तक फर्क आया है। वहीं चंडीगढ़ से मुंबई के किराये में 700 से 1000 रुपये का अंतर आया है। क्योंकि कोरोना महामारी के चलते यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है।
विज्ञापन

पहले और अब में आया यह अंतर
घरेलू विमानों से चंडीगढ़ से दिल्ली तक पहले जहां उड़ान भरने के लिए 2000 से 2500 रुपये तक किराया देना पड़ता था, वहीं, अब कोरोना काल में दिल्ली के लिए 3000 से 3500 रुपये किराया लगता है। अभी चंडीगढ़ से मुुंबई का किराया 5950 से 6000 रुपये तक है। इसके अलावा चंडीगढ़ से श्रीनगर का किराया करीब 4480 रुपये है। जबकि पहले करीब 3000 हजार रुपये था। वहीं, अहमदाबाद के लिए पहले जहां 2500 से 4000 रुपये किराया था, अब यह करीब 5214 रुपये है। बता दें कि यह इकोनॉमी क्लास का एक ओर का किराया है, जिनमें हवाई अड्डों के उपयोगकर्ता विकास शुल्क, यात्री सुरक्षा शुल्क (घरेलू के लिए 150 रुपये) और जीएसटी शामिल नहीं हैं। इन्हें मिलाकर ये कीमत और भी ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन

विमान कंपनियों को शताब्दी ट्रेन बंद होने का भी मिला फायदा
वहीं, कालका से नई दिल्ली और चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी बंद होने का फायदा भी विमान कंपनियों को मिला है, क्योंकि रोजाना चंडीगढ़ से दिल्ली तक चलने वाले यात्रियों की संख्या दूसरे स्टेशनों के अपेक्षा ज्यादा है, जिसका सीधा फायदा विमान कंपनियों को मिला है। क्योंकि शताब्दी के समय ही दिन में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए जाने वाली का उड़ान का समय 11.55 बजे का है और वापसी में शाम 5.20 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed