फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Five youths who planned robbery were imprisoned for five years each

Mohali News: डकैती की योजना बनाने वाले पांच युवकों को पांच-पांच साल कैद

Sun, 04 Feb 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Five youths who planned robbery were imprisoned for five years each
चंडीगढ़। डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार पांच युवकों को जिला अदालत ने दोषी करार देते पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। अदालत ने पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों की पहचान मौलीजागरां निवासी रवि, कासिम उर्फ मच्छी, सोनू, बापूधाम निवासी विकास उर्फ पिट्टा और पिपली वाला टाउन मनीमाजरा के राज नारायण उर्फ राज के रूप में हुई है। दोषियोें के खिलाफ मौलीजागरां थाना पुलिस ने मार्च 2022 में आईपीसी की धारा 399, 402 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


क्या था मामला...पुलिस 21 मार्च 2022 को मौलीजागरां में गश्त कर रही थी। रात करीब साढ़े बजे एसआई मलकीत सिंह को सूचना मिली कि पांच से छह युवक डकैती की तैयारी कर रहे हैं। ये सभी हथियार सहित रात करीब दस बजे ट्यूबवेल के पास इकट्ठा होंगे। पुलिस ने युवकों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। टीम ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर चाकू, लोहे की रॉड और अन्य हथियार बरामद किए थे। हालांकि, उस दौरान एक युवक मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed