{"_id":"66778abdc13329f6e603d3ad","slug":"five-people-cheated-of-rs-1-crore-on-the-pretext-of-getting-uk-visa-mohali-news-c-71-1-mli1007-116049-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: यूके का वीजा लगवाने का झांसा देकर पांच लोगों से एक करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: यूके का वीजा लगवाने का झांसा देकर पांच लोगों से एक करोड़ ठगे
विज्ञापन
मोहाली। नेवी से सेवानिवृत्त व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से एक करोड़ की ठगी की है। इस पर फेज-1 थाना पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के बयान पर आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर मोहाली कोर्ट में पेश किया और पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी की पहचान इंदर सिंह सोही निवासी मुंबई के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता ने संदीप घोसला समेत हरप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर, लवप्रीत और हरप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी ने उन्हें यूके का पक्के तौर पर वीजा लगवाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये लिए थे। इसके बाद उसने दो व्यक्तियों का जाली स्पोन्सरशिप लगवा कर उन्हें वीजा दे दिया। जब उन्होंने यूके की फाइल लगाई तो यूके की एंबेसी ने उनकी फाइल को जाली बताकर रिजेक्ट कर दिया और दस साल के लिए बैन भी कर दिया। बाद में जब उन्होंने आरोपी के साथ इस संबंध में बात की तो उसने पहले उनके पैसे लौटाने का वादा किया पर बाद में मुकर गया और कोई पैसा भी नहीं लौटाया। बाद में शिकायतकर्ताओं कि शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।