फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First randomization of EVM took place

Mohali News: ईवीएम का हुआ पहला रेंडमाइजेशन

Fri, 26 Apr 2024 06:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
First randomization of EVM took place
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में ईवीएम का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। जिसके अनुसार ईवीएम को विधानसभा क्षेत्र आवंटित किए गए हैं। जिले के दो विधानसभा क्षेत्र 01 कालका और 02 पंचकूला, अंबाला लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। यश गर्ग ने कहा की लोकसभा आम चुनाव -2024 को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवीन लघु सचिवालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में वेयरहाउस को खोला और ईवीएम मशीनों को कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित एआरओ को जल्द से जल्द भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 253 वीवीपैट, 233 बैलेट यूनिट और 233 कंट्रोल यूनिट व कालका विधानसभा क्षेत्र में 268 वीवीपैट, 247 बेल्ट यूनिट और 247 कंट्रोल यूनिट चुनाव में वोट डलवाने के लिए भिजवाई जाएंगी। एआरओ पंचकूला द्वारा पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की मशीनों को सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम में और कालका के एआरओ द्वारा कालका विधानसभा क्षेत्र की मशीनों को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर -14 में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकरी ने ने मीडिया माॅनिटरिंग एवं मीडिया कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव है। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से चुनाव में बढ़कर कर अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एआरओ गौरव चौहान, नगराधीश मन्नत राणा, डीआईओ सतपाल शर्मा, एमसीएमसी कमेटी के सदस्य सुभाष शर्मा, राजनीतिक पाटिर्यों-बीजेपी, सीपीआईएम, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, जननायक जनता पार्टी, कांग्रेस के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed