फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First friendship on WhatsApp, then cheated six thousand in the name of giving hotel bill

Mohali News: पहले व्हाट्सएप पर की दोस्ती, फिर होटल बिल देने के नाम पर ठगे छह हजार

Mon, 21 Aug 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
First friendship on WhatsApp, then cheated six thousand in the name of giving hotel bill
मोहाली। विदेश के मोबाइल नंबर से कॉल करके शातिर महिला साइबर ठग ने एक युवक से छह हजार रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, छह हजार रुपये ठगने के बाद उस युवती ने फ्लाइट की टिकट के नाम पर 15 हजार रुपये और मांग, लेकिन युवक को ठगी का अंदेशा हो गया और उसने बाकी रकम देने से मना कर दिया। इस तरह वह बड़ी ठगी का शिकार होने से बच गया। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत साइबर सेल मोहाली के पास ऑनलाइन दर्ज करवाई है।जानकारी के मुताबिक फेज-6 निवासी एक युवक को कुछ दिन पहले विदेश के नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया और युवती ने खुद को यूएस में रहने वाली मारिया बताया। धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगीं। कुछ दिन बाद मारिया ने अपनी कुछ तस्वीरें भेजकर उसका विश्वास जीतने की कोशिश की। फिर एक दिन अचानक उसका फोन आया और उसने कहा कि वह भारत आई है लेकिन उसका बैग कहीं गुम हो गया है और सारा कैश और कार्ड उसी में थे। अभी वह होटल में है और यहां का बिल देने के बहाने छह हजार रुपये की मदद मांगी। इस पर युवक ने उसके बताए खाते में पैसे भेज दिए।
विज्ञापन




चंडीगढ़ आने की बात कहकर फ्लाइट टिकट के लिए मांगे 15 हजार

युवक के साथ बात करने वाली लड़की ने उसे फिर चंडीगढ़ आकर मिलने की बात कही लेकिन फ्लाइट टिकट के लिए पैसे नहीं होने की बात कही। इसके बाद फ्लाइट की टिकट के लिए 15 हजार रुपये मांगे। इस पर युवक ने उसे पैसे देने के बजाय डिटेल्स भेजने को कहा ताकि वह खुद टिकट बुक करके भेज दे। इस पर उसने ऐसा करने से मना कर दिया। तब युवक को शक हुआ और उसने बाकी रकम देने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने फोन काट दिया और बाद में उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed