फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firing over transformer dispute in Kailon village, three brothers injured by bullets

Mohali News: गांव कैलों में ट्रांसफार्मर के विवाद में फायरिंग, तीन भाई गोली लगने से घायल

Sat, 22 Jun 2024 05:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Firing over transformer dispute in Kailon village, three brothers injured by bullets
मोहाली। गांव कैलों में वीरवार रात करीब 11 बजे लाइट जाने पर गांव में ट्रांसफार्मर की रिपेयर का काम चल रहा था। इस दौरान लखबीर सिंह वहां बिजली कर्मियों के पास जाकर पूछने लगा कि बिजली कब तक आएगी। तभी दूसरे गुट के परमिंदर सिंह और जंग बहादुर सिंह ने उस पर फायरिंग कर दी। इस कारण लखबीर सिंह जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनकर उसके चचेरे भाई सतनाम सिंह और हरविंदर सिंह वहां आए तो हमलावरों ने उन पर भी फायर कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी भाई परमिंदर सिंह और जंग बहादुर सिंह फरार हो गए। इस संबंध में पीडि़त हरविंदर सिंह के बयान पर सोहाना थाना पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरविंदर सिंह ने बताया कि गांव में वीरवार को लाइट नहीं थी। इस पर उसके चाचा का बेटा लखबीर सिंह (39) ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे बिजली कर्मचारियों से पूछने चला गया। वह ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर कर्मचारियों से बात कर रहा था कि तभी परमिंदर सिंह और उसका भाई जंग बहादुर सिंह मौके पर आए। दोनों की उसके भाई लखबीर सिंह के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस बहस के दौरान उन्होंने उसके भाई पर गोली चला दी जो उसके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर उनका दूसरा चचेरा भाई सतनाम सिंह पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी फायर कर दिया। उसके भी पेट में गोली लगी। वहीं बाकी भाई और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी फायर किया जो चचेरे भाई हरविंदर सिंह की बाजू पर लगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

तीनों भाइयों को जख्मी पड़ा देखकर परिवार के सदस्य उन्हें सोहाना के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। वहां सुबह करीब 3 बजे ऑपरेशन करके घायलों की गोलियां निकाल दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि हरविंदर सिंह की हालत ठीक है। वहीं लखबीर सिंह और सतनाम सिंह को 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि लखबीर सिंह को लगी गोली ने उसकी किडनी, छोटी आंत और बड़ी आंत को नुकसान पहुंचाया है। वहीं सतनाम सिंह के फेफड़ों में गोली लगी है, जबकि हरविंदर सिंह की बाजू में लगी गोली को डॉक्टरों ने निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed