फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   firing at gate of Rozero Elena project in Zirakpur

जीरकपुर में चली गोलियां: बाइक सवार दो हथियारबंदों ने की फायरिंग, बिल्डर बोला-5 करोड़ के लिए मिली थी धमकी

Sat, 22 Aug 2026 09:38 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 09:38 AM IST
सार

अमित दुआ के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर प्रोजेक्ट के बाहर पहुंचे। दोनों ने एक के बाद एक तीन फायर किए और भाग निकले। उन्होंने तुरंत 112 पर सूचना दी।

विज्ञापन
firing at gate of Rozero Elena project in Zirakpur
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीरकपुर के रोजेरो एलीना प्रोजेक्ट के गेट पर शुक्रवार को बाइक सवार दो हथियारबंद युवकों ने तीन फायर कर दहशत फैला दी।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिल्डर अमित दुआ ने कहा है कि करीब एक साल से विदेशी नंबरों से दो से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

अमित दुआ के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर प्रोजेक्ट के बाहर पहुंचे। दोनों ने एक के बाद एक तीन फायर किए और भाग निकले। उन्होंने तुरंत 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण जसपिंदर सिंह गिल और एएसपी गजलप्रीत कौर मौके पर पहुंचीं और बिल्डर से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


पुलिस अब पिछले एक साल से मिल रही धमकियों और शुक्रवार की फायरिंग के बीच कनेक्शन तलाश रही है। आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच भी की जा रही है। अमित दुआ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जीरकपुर-मोहाली में प्रॉपर्टी कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने और फायरिंग की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed