फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Qaumi Insaaf Morcha prepares for a massive road blockade in Punjab, demands release of imprisoned Sikhs

Mohali News: कौमी इन्साफ मोर्चा की पंजाब में बड़े चक्का जाम की तैयारी, बंदी सिखों की रिहाई मांग

Sun, 23 Aug 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Qaumi Insaaf Morcha prepares for a massive road blockade in Punjab, demands release of imprisoned Sikhs
मोर्चा ने सरकार पर उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई न करने का आरोप है लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। कौमी इन्साफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब में बड़े स्तर पर चक्का जाम करने की तैयारी की है। मोर्चा ने सरकार पर उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अगस्त के अंत तक एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी। मोर्चा ने बीते 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया था। यह बंद सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक रखा गया था। मोर्चा के सदस्य और अधिवक्ता दिलशेर झांडियाला ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर उचित फैसला नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी भी दी। झांडियाला ने बताया कि लंबे समय से उठाई जा रही मांगों पर सरकार की ओर से कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ रोष जताया जाएगा। मोर्चे की ओर से चक्का जाम के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लामबंद किया जा रहा है।


यातायात पर संभावित असर

चक्का जाम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के सड़कों पर पहुंचने की संभावना है। इससे मुख्य सड़कों और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति बनने की संभावना है। पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी कर सकता है।
विज्ञापन




मोर्चा की अपील और सरकार से मांग

मोर्चा के नेताओं ने लोगों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मांगें रखने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। इसलिए उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मोर्चा ने सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की है। इससे चक्का जाम जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed