फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire in meter box due to short circuit, burns 20 meters

शार्ट सर्किट से मीटर बॉक्स में आग, 20 मीटर जले

Mon, 24 Feb 2020 09:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in meter box due to short circuit, burns 20 meters
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में मीटर बॉक्स में आग लग गई। आग से 20 मीटर जल गए। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद काफी देर तक घरों की बिजली गुल रही। इससे वे काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि करीब साढ़े 4 बजे आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी थी लेकिन डेराबस्सी फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक वहां पहुंची, तब तक लोगों ने रेत डालकर आग बुझा दी थी। इस दौरान लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि जीरकपुर को दो फायर टेंडर तो दे दिए गए है लेकिन उनका कोई फायदा नहीं है क्योंकि न तो जीरकपुर फायर ब्रिगेड को कोई जगह दी गई है और न ही कोई पक्का स्थान। फायर ब्रिगेड को डेराबस्सी से जीरकपुर पहुंचने में काफी समय लग जाता है जिस कारण तब तक भारी नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह जेई पावरकॉम विभाग जीरकपुर ने बताया कि आग बुझने के बाद सप्लाई चालू कर दी गई है। वहीं इस संबंध में फायर ब्रिगेड अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना 4 बजकर 45 मिनट पर मिली थी। ट्रैफिक जाम होने की वजह से करीब आधे घंटे में फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंच गई थी लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग को बुझा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed