फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire broke out in house due to AC explosion, goods burnt

Mohali News: घर में एसी फटने से लगी आग, सामान जला

Thu, 06 Jun 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in house due to AC explosion, goods burnt
डेराबस्सी। कस्बे में टेलीफोन एक्सचेंज के पास बुधवार को एक घर में सात दिन पहले ही खरीदा गया नया एसी फटने से आग लग गई। इससे घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान होने से बचाव हो गया।
विज्ञापन


डेराबस्सी निवासी अकाली नेता कृष्ण धीमान ने बताया कि वह लोकसभा चुनाव के रुझानों पर नजर रखे हुए थे, इसी बीच उन्हें घर से फोन आया कि उनके घर का एसी फट गया है और इससे घर में आग लग गई है। इसके बाद वह घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह नया एसी उन्होंने सात दिन पहले 30 मई को ही खरीदा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर का एसी चल रहा था। इस वक्त घर में उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। उनके घर के नीचे रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उनका परिवार एक ग्राहक को कपड़े दिखाने के लिए नीचे गया था। जब वह ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे थे तो तभी ऊपर घर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। जब वे बाहर आए तो उनके घर से धुआं निकल रहा था। उन्हें पता चला कि उनका एसी फट गया है और घर में आग लग गई है। उनकी सूचना पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे गहने, फर्नीचर, कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विस्फोट से उनके घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं और छत की डाउन सीलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इस आग से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed