फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire broke out in a garbage dump in Sector 80, fire brigade vehicles brought the fire under control

Mohali News: सेक्टर 80 में कूड़े के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Sun, 27 Apr 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a garbage dump in Sector 80, fire brigade vehicles brought the fire under control
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर पड़ते सेक्टर 80 की मुख्य सड़क के नीचे से गुजरते एन चो के बगल में खाली पड़े कूड़े के ढेर आग लग गई। यहां नगर निगम की ओर से लंबे समय से अनधिकृत कूड़ा डंप बनाकर कूड़ा डाला जा रहा है। आग तेजी से फैली और पूरे क्षेत्र सेक्टर 80, गांव मौली, सेक्टर 66 और सेक्टर 67 में भारी धुआं फैल गया।
विज्ञापन

इस बीच सेक्टर 66 के पार्षद मास्टर चरण सिंह, गांव मौली के सरपंच गुरसेवक सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य अवतार सिंह मौली व अन्य निवासी मौके पर पहुंचे। निवासियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पार्षद चरण सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि इस अनधिकृत डंप को यहां से हटाया जाए, लेकिन नगर निगम अधिकारियों की ओर से इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण यह समस्या काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैलने से यहां के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवतार सिंह मौली ने बताया कि यह आग बीती देर रात लगी थी, जिसके कारण इस पूरे क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि कूड़ा अभी भी जल रहा है और कई दमकल गाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर कूड़ा डंप बनने से मौली गांव व आसपास के क्षेत्र में मक्खी-मच्छरों की समस्या काफी बढ़ गई है तथा इस कूड़े से निकलने वाली भारी बदबू से लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है।


जल्द करेंगे समस्या का समाधान : मेयर
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने घटनास्थल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में इस स्थान पर कूड़ा-कचरा नहीं डालने दिया जाएगा तथा क्षेत्रवासियों की इस समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed