{"_id":"690072c9e8f7bddc1c05b971","slug":"fire-breaks-out-at-zirakpur-chhatbir-zoo-19-electric-vehicles-ferrying-tourists-burn-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर के छतबीड़ जू में लगी आग: पर्यटकों को घुमाने वाली 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियां जली, दर्शकों की एंट्री रोकी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर के छतबीड़ जू में लगी आग: पर्यटकों को घुमाने वाली 19 इलेक्ट्रिक गाड़ियां जली, दर्शकों की एंट्री रोकी गई
Tue, 28 Oct 2025 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:10 PM IST
सार
अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस आग में लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
जू में जले इलेक्ट्रिक वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
जीरकपुर के महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क (छतबीड़ जू) में पर्यटकों को घुमाने के लिए खड़ी इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों (फेरी) को मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई।
इससे पहले कि चिड़ियाघर के कर्मचारी कुछ समझ पाते आग ने वहां खड़ी अधिकतर गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। आग में 19 इलेक्ट्रिक वाहन जलकर राख हो गए चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर के दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस आग में लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जांच कर रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा कर्मियों की ओर से दर्शकों को चिड़ियाघर में नहीं जाने दिया जा रहा है।