फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Film City Build in Mohali as like Taiwan

ताईवान की तर्ज पर मोहाली में बनेगी फिल्म सिटी

Thu, 09 Jan 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Film City Build in Mohali as like Taiwan
मोहाली। वीआईपी सिटी में अब ताईवान व अन्य बड़े महानगरों की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक व फिल्म सिटी स्थापित होगी। सांसद मनीष तिवारी ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रोजेक्ट के लिए जमीन की निशानदेही जल्द करके प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में शहर में चल रहे प्रोजेक्टों को लेकर अधिकारियों से मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहाली शहर काफी योजनाबद्ध तरीके से बसाया जा रहा है। खासकर एयरपोर्ट के साथ लगते एरिया का विकास काफी अच्छे तरीके से हुआ है। जल्दी ही शहर आईटी गढ़ के रूप में उभरकर सामने आएगा। कई नामी इंडस्ट्रियल घराने यहां पर निवेश में रुचि दिखा चुके हैं। यह विकास उस समय और भी बढ़ जाएगा जब ताईवान की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक व फिल्म सिटी विकसित होगी।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने दिसंबर में ही खुलासा किया था कि सरकार मोहाली में फिल्म सिटी बनाने की तैयारी में जुट गई है। इससे पहले गत अकाली-भाजपा सरकार ने भी इस दिशा में कार्रवाई की थी लेकिन प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय में पूरा किया जाए प्रोजेक्ट
सांसद ने अधिकारियों व मुलाजिमों को कहा कि वे जिले में चल रहे विकास कार्यों को तय समय में पूरा करें ताकि लोगों को फायदा पहुंच सके। इस दौरान डीसी गिरीश दयालन ने नगर निगम, जल आपूर्ति व स्वच्छता, ग्रामीण विकास, बागवानी व अन्य विभागों के कामों की समीक्षा की। साथ ही सब्सिडी से जुड़े केसों को जल्द पूरा करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अब नेशनल सेंटर फॉर एक्सिलेंस फॉर गेमिंग व एनीमेशन की जमीन का कब्जा लें। उन्होंने अधिकारियों को जैविक विभिन्नता के प्रोजेक्टों की संभावना तलाशने के लिए भी निर्देश दिए।

मशरूम उगाने वालों को रियायत देने की बात
सांसद ने कूड़े से खाद व बिजली बनाने के प्रोजेक्टों को उत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने मशरूम उगाने वालों को रियायत देने व पराली की समस्या के हल पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed