{"_id":"67c4ba86f2ddc3820d0a8f1a","slug":"fight-between-two-groups-in-raipurrani-hospital-video-goes-viral-mohali-news-c-87-1-pan1001-120161-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रायपुररानी अस्पताल में दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रायपुररानी अस्पताल में दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी के सरकारी अस्पताल में गांव शाहपुर के दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पता चला है कि दोनों पक्ष पहले गांव में आपस में भिड़ चुके थे और मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहां आमना-सामना होते ही विवाद फिर बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई हुई।
घटना शनिवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस मारपीट में करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पंचकूला के अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। अस्पताल में हुई इस लड़ाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।