{"_id":"6661003c10c7ff62010ed927","slug":"fellow-worker-refused-to-work-attacked-along-with-four-boys-mohali-news-c-71-1-mli1007-115375-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: साथी कर्मी को काम से किया मना, चार लड़कों समेत किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: साथी कर्मी को काम से किया मना, चार लड़कों समेत किया हमला
विज्ञापन
मोहाली। साथी कर्मी को डब्बा उठाने से मना किया तो, घर के बाहर चार लड़कों के साथ पहुंचकर पीटा। इससे घायल के सिर से काफी खून बहने लगा, जिसके बाद उसे परिजनों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर पांच टांके और हाथ पैर में भी गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
गांव जगतपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह फेज-9 में एक दवा की कंपनी में काम करता है। मंगलवार को उसके ठेकेदार ने उसे कोई काम दिया हुआ था। इसके बाद उसके साथी कर्मी ने उसे दूसरा काम बोला तो उसने साफ मना कर दिया और बहस करने लगा। इसके कुछ देर बाद अन्य कर्मियों में दोनों की बहस को शांत किया। शाम को जब काम से लौटकर धर्मेंद्र अपने घर के सामने खड़ा हुआ था। तभी उसका साथी कर्मी वहां चार लड़कों के समेत साथ और जिनके हाथ में रॉड और स्लैगर मौजूद थे। उन्होंने आते ही उसको गालियां देनी शुरू कर दी और पीटने लगे। जब हमले के बाद वह वहीं सड़क पर गिर गया तो हमलावर वहां से भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।