{"_id":"66a58ec26f40a7d64408362a","slug":"father-in-jail-for-cheating-of-lakhs-in-the-name-of-sending-abroad-now-mother-and-son-also-under-control-mohali-news-c-71-1-mli1005-117439-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी में पिता जेल में, अब मां-बेटा भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी में पिता जेल में, अब मां-बेटा भी काबू
विज्ञापन
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये के आरोप में पति पहले से गिरफ्तार है और अब फरार चल रही उसकी पत्नी और बेटे को भी फेज-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि एसएचओ फेज-11 थाना गगनदीप सिंह और उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी अर्पणा सरगोता और उसके बेटे कुणाल नागपाल को गिरफ्तार किया है। जबकि इस महिला का पति संजय पहले से ही गिरफ्तार हो चुका है और जेल में है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के सपने दिखाकर उनसे लाखों रुपए ठगे हैं। बाद में न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए थे। इस पर इनके खिलाफ थाना फेज-11 में केस दर्ज किए गए थे। पुलिस ने इनके पास से आधा किलाे सोने के बिस्किट और सात लाख रुपये बरामद किए हैं।आरोपियों पर इमिग्रेशन फ्रॉड के 25 केस दर्ज
एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इमिग्रेशन फ्रॉड के 25 केस दर्ज हैं। मामले का मुख्य आरोपी संजय पहले ही जेल में है, लेकिन उसकी पत्नी और बेटा दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। वहीं, अब जाकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया गया था। उन्होंने बताया कि ठगे हुए पैसों से यह आरोपी सोने के बिस्किट खरीद लेते थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 500 ग्राम सोने के बिस्किट और सात लाख रुपये कैश भी बरामद किया है। इसके अलावा इनके पास से एक फोर्ड की ईको स्पोट गाड़ी भी बरामद हुई है