फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fast tag, opening, dappar toll plaza, laldu news, mohali news

दप्पर टोल प्लाजा पर फास्ट टैग सुविधा शुरू

Fri, 22 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लालड़ू
ब्यूरो, अमर उजाला/लालड़ू Updated Fri, 22 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
 fast tag, opening, dappar toll plaza, laldu news, mohali news
फास्ट टैग - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रिय दफ्तर, चंडीगढ़ की ओर से वीरवार को दप्पर टोल प्लाजा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फास्ट प्रीपेड टैग की विधिवत शुरुआत लेफ्टिनेंट जनरल पीएनहून द्वारा की गई। इस दौरान एनएचआई के चीफ जनरल मैनेजर कर्नल एमके जैन ने बताया कि फास्ट टैग का इस्तेमाल बहुत ही आसान है, यह एक रीडेबल टैग है, जो आटोमैटिक तरीके से खुद ही टोल चार्ज वसूल कर बिना वित्तीय लेनदेन और बिना रुके आपको टोल प्लाजा से गुजरने की सुविधा देता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फास्ट टैग एक प्रीपेड एकाउंट से जुड़ा होता है जिसमें से टोल चार्ज वसूल लिया जाता है। फास्ट टैग में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी होती है। इसे वाहन के सामने वाले शीशे पर लगाया जाता है, इसके बाद टैग एकाउंट एक्टिवेट कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर बिना रोकटोक चलने में फास्ट टैग एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने बताया कि फास्ट टैग की सुविधा विभिन्न नेशनल हाईवे पर फिलहाल 180 टोल प्लाजाओं पर उपलब्ध है। जल्द ही अन्य टोल प्लाजाओं पर शुरू कर दिया जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल पीएस हून ने मीडिया के माध्यम से लोगों से फास्ट टैग को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed