फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers should not bring wet crops to the mandis: DC Isha Kalia

किसान मंडियों में नमी वाली फसल लेकर न आएं : डीसी ईशा कालिया

Mon, 04 Oct 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not bring wet crops to the mandis: DC Isha Kalia
मोहाली। जिले में फसल की खरीद को लेकर रविवार से शुरू हुए कार्यों का जायजा लेने कि लिए डीसी ईशा कालिया ने अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में विभाग के अधिकारियों और खरीद एजेंसियों के नुमाइंदों के साथ मुलाकात की। यहां उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अनाज मंडी में नमी वाली फसल लेकर न आएं।
विज्ञापन

डीसी ईशा कालिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए चालू सीजन में निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है और प्रशासन की ओर से चल रहे मंडीकरण के सीजन दौरान धान की फसल के एक-एक दाने की निर्विघ्न लिफ्टिंग की जाएगी। वहीं, किसानों को फसल बेचने में कोई समस्या नहीं होगी। जिला प्रशासन पहले ही तैयारियां पूरी कर चुका है। वहीं, अलग-अलग डिवीजन के मजिस्ट्रेट और खरीद एजेंसियों के नुमाइंदों को निजी रूप से खरीद कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं और फसल की अदायगी समय पर करने की अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायतें दी हैं। डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि नमी वाली फसल मंडी में लेकर न पहुंचे और खेतों में पराली न जलाकर वातावरण को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed