फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers Protest Outside office of Akali MLA NK Sharma in Zirakpur

जीरकपुर में टकराव: किसानों ने घेरा अकाली विधायक एनके शर्मा का दफ्तर, भारत बंद के दौरान हुए विवाद से नाराजगी

Thu, 30 Sep 2021 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 04:33 PM IST
सार

किसानों का आरोप था कि अकाली पार्षद ने उनके साथ बदसलूकी की। जिसके लिए उन्हें उनसे माफी मांगनी होगी। मामले के हल के लिए विधायक एनके शर्मा ने दप्पर टोल प्लाजा में किसानों की एक मीटिंग रखी थी लेकिन मौके पर अकाली पार्षद नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Farmers Protest Outside office of Akali MLA NK Sharma in Zirakpur
जीरकपुर में किसानों ने अकाली विधायक एनके शर्मा का दफ्तर घेरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों और शिरोमणि अकाली दल के बीच गुरुवार को जीरकपुर में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। नाराज किसानों ने जीरकपुर स्थित अकाली विधायक एनके शर्मा के कार्यालय को घेर लिया। मौके पर स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 27 सितंबर को मुबारिकपुर क्षेत्र में भारत बंद के दौरान नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान अकाली पार्षद मनविंदर सिंह टोनी की किसानों से बहसबाजी हो गई थी। तकरार एक गर्भवती महिला को वहां से रास्ता देकर निकालने को लेकर हुई थी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- केजरीवाल का मिशन पंजाब: हर व्यक्ति को मुफ्त इलाज, सारी दवाएं-ऑपरेशन फ्री, मिलेगा हेल्थ कार्ड 
विज्ञापन

 

किसानों का आरोप था कि अकाली पार्षद ने उनके साथ बदसलूकी की। जिसके लिए उन्हें उनसे माफी मांगनी होगी। मामले के हल के लिए विधायक एनके शर्मा ने दप्पर टोल प्लाजा में किसानों की एक मीटिंग रखी थी लेकिन मौके पर अकाली पार्षद नहीं पहुंचा। जिस कारण किसान भड़क गए। पार्षद के न पहुंचने पर किसानों ने गुस्से में आकर हलका विधायक शर्मा के खिलाफ नोरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद शर्मा भी मौके से चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज किसानों ने शर्मा के दफ्तर का घेराव कर दिया। किसान पुलिस के बैरिकेड लेकर हलका विधायक के दफ्तर की तरफ बढ़ रहे हैं, पुलिस उन्हें शांत करने में लगी हुई। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जीरकपुर में इससे पहले पुलिस और किसानों में तकरार हो गई थी। इसके पीछे की वजह एक सिनेमा हाल में लगी मूवी थी। किसान उसका विरोध कर रहे थे, जबकि पुलिस का कहना था कि इस तरह से मूवी नहीं रोकी जा सकती है। आखिर में बवाल काफी बढ़ गया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed