फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers picket vehicles on Baroda toll plaza and take out vehicles without charging fees

किसानों ने बड़ौदी टोल प्लॉजा पर धरना देकर वाहनों को फीस वसूले बिना निकाला

Mon, 12 Oct 2020 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers picket vehicles on Baroda toll plaza and take out vehicles without charging fees
कुराली। लोक हित मिशन संघर्ष कमेटी ने किसानों और क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर कुराली-सिसवां हाईवे पर टोल प्लाजा पर रविवार को धरना दिया। इसके साथ ही वाहन चालकों को फीस वसूले बिना जाने दिया। वहीं, बडौदी के टोल प्लाजा पर लगाए गए धरने के दौरान संबोधित करते हुए लोक हित संघर्ष कमेटी के पदाधिकारी गुरमीत सिंह शांटू, रविन्द्र सिंह वजीदपुरी, आप पार्टी स्टूडेंट विंग पंजाब के प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी, हरनेक सिंह मावी, अमनदीप सिंह रोकी सहित अन्य ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों को कंगाल करने के रास्ते पर चल रही है। पहले ही लोगों की टोल प्लाजा और अन्य टैक्स वसूल कर लूटा जा रहा है। अब देश के किसानों को कंगाल करके कारपोरेट घरानों को देश की बागडोर सौंपने जा रही है। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों का कड़ा विरोध कर संघर्ष जारी रहेगा और संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले दिन शुरू किए गए रोष धरने को काफी समर्थन मिला और इसको निरंतर जारी रखा जाएगा। यहां से गुजरने वाले वाहनों को बिना किसी टोल फीस दिए निकाला जाएगा। लोक हित मिशन की ओर से किसानों और क्षेत्र वासियों के सहयोग से शुरू किया संघर्ष किसानों की जीत तक जारी रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और क्षेत्र वासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed