फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmer protests against shellar owner being accused of storing wheat from UP

शैलर मालिक पर यूपी से मंगवाकर गेहूं के भंडारण का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Apr 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer protests against shellar owner being accused of storing wheat from UP
कुराली। किसानों ने गांव पपराली के नजदीक बने एक शैलर केे मालिक पर उत्तर प्रदेश से ट्रालों में गेहूं मंगवाकर इसका भंडारण करने का आरोप लगाया। इस मौके पर किसानों ने शैलर मालिक और प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन भी किया। साथ ही शैलर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों को जैसे ही उत्तर प्रदेश से सस्ती गेहूं खरीद कर एक शैलर में इसका भंडारण करने की सूचना मिली तो किसानों ने शैलर के आगे इकट्ठे होकर सरकार और शैलर मालिकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी जानकारी मिलते ही मार्केट कमेटी मोरिंडा के सचिव अर्चना बांसल को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। इसके बाद भी जब किसानों संतुष्ट नहीं हुए तो जिला मंडी अधिकारी भजन कौर भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि यह गेहूं दो दिनों के दौरान ही शैलर में पहुंची है और इसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा पूरा बारदाना पंजाब का है। किसानों ने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि यह गेहूं पंजाब की मंडी में अधिक भाव पर बेचने के लिए लाई गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएसपी लागू नहीं होने के कारण व्यापारियों की ओर से वहां से सस्ते भाव में गेहूं की फसल लाकर पंजाब में महंगे भाव पर बेची जाएगी। ऐसा करके पंजाब के किसानों का हक मारा जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि ऐसा किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को कडे़ संघर्ष की चेतावनी दी है। इस अवसर पर किसान संगठनों के नेताओं ने इस मामले में शैलर मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वह हाईवे पर जाम लगाएंगे।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
वहीं, इस मामले में शैलर मालिक बिट्टू खुल्लर ने डीएम रूपनगर भजन कौर संधू और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बताया कि उन्होंने शैलर के साथ लगता हिस्सा गांव सोलखीयां की मैगा स्टार फूड्स कंपनी को लीज पर दिया हुआ है। यह कंपनी ही यहां पर गेहूं का भंडारण कर रही है। उन्होंने उक्त कंपनी के साथ किए गए लीज के एग्रीमेंट की कॉपी भी दिखाई। इसी दौरान मैगा स्टार फूड्स कंपनी के मैनेजर ने गेहूं उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने नियमों के मुताबिक ही फसल खरीदी है और इसकी खरीद के कागजात भी उनके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मंडी अधिकारी भजन कौर संधू ने कहा कि भले ही यूपी से गेहूं मैगा स्टार फूड्स कंपनी की आटा मिल ने नियमों के मुताबिक खरीदी है। लेकिन यहां शैलर में इसका भंडारण करना जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की पूरी जांच करेंगी और अगर इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed