फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Family went to mourn, goods worth lakhs including cash worth 2.5 lakh stolen

Mohali News: शोक मनाने गया परिवार, ढाई लाख की नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

Wed, 10 Dec 2025 11:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Family went to mourn, goods worth lakhs including cash worth 2.5 lakh stolen
नयागांव। दशमेश नगर नयागांव में शोक मनाने हिमाचल प्रदेश गया एक परिवार के घर में ढ़ाई लाख की नकदी, जेवर और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात की 10 दिसंबर की सुबह जानकारी हुई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ऑटो मैकेनिक बलजीत कुमार ने बताया कि 6 दिसंबर को उनकी माता का देहांत हो गया था। अंतिम संस्कार और अन्य रस्मों के लिए वे अपने परिवार के साथ कांगड़ा हिमाचल प्रदेश गए थे। घर पर उनका बेटा गौरव अकेला था। परीक्षा होने के कारण वह दिन में घर पर रहता था, रात को पड़ोसी के घर सोता था। 10 दिसंबर की सुबह लगभग पांच बजे जब गौरव स्कूल जाने की तैयारी के लिए घर पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला है। अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। उसने तुरंत पिता को फोन कर जानकारी दी। परिवार तुरंत नयागांव लौटा और पाया कि ताले टूटे हैं। घर से सोने का सेट, मंगलसूत्र, नथ, टीका, चार सोने की अंगूठियां और लगभग 2.5 लाख रुपये नकद सहित लाखों का सामान चोरी हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed