फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake IAS officer who used to rob people in the name of getting jobs in railways arrested

Mohali News: रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर लूटने वाला नकली आईएएस अधिकारी दबोचा

Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fake IAS officer who used to rob people in the name of getting jobs in railways arrested
मोहाली। खुद को आईएएस अधिकारी बताकर रेलवे में नौकरी लगवाने और फर्जी पहचान पत्र पर होटल में रहने वाले फर्जी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से भारत सरकार के लोगो वाली एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। इसके खिलाफ फेज-1 थाने में बीएनएस की धारा 204, 205, 336, 339, 340, 318, 319 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फेज-5 के होटल जोडिक की मैनेजर संगीता ने फेज-1 थाने में शिकायत दी कि उनके होटल में एक व्यक्ति खुद को आईएएस अधिकारी बताकर दो कमरे बुक करवाकर दो साथियों समेत रह रहा है। उसने अपने आईडी के लिए जो फोटो कॉपी दी थी, उसमें उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं था। उक्त आईएएस अधिकारी 3-4 दिन होटल में रुका और 22 फरवरी को चला गया। जबकि उसके दो साथी होटल में ही रहने लगे। जब उक्त आईएएस अधिकारी अपने दोनों साथियों से बात कर रहा था तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने उससे आईडी कार्ड मांगा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसकी सूचना पर मोहाली पुलिस होटल पहुंची और उसके दोनों साथियों ने अपना नाम विकास और प्रेमानंद बताया, दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उधर, आरोपी पवन कुमार अपना आईएएस अधिकारी होने का सबूत पेश नहीं कर सका। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाला व्यक्ति भोले-भाले लोगों को गुमराह कर ठगी की नीयत से मोहाली आया था और लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed