फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake Ghee of reputed company being sold at three shops caught, case filed against four people

तीन दुकानों पर बिक रहा नामी कंपनी का नकली घी पकड़ा, चार लोगों पर केस दर्ज

Wed, 02 Mar 2022 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fake Ghee of reputed company being sold at three shops caught, case filed against four people
मोहाली। शहर के गांव मटौर में तीन दुकानोें पर पतंजलि कंपनी का गाय का नकली घी बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में मटौर थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का केस दर्ज किया है। चारों आरोपियों की पहचान दुकानदार विजय सचदेवा, संदीप कुमार, तरनजीत सिंह और सप्लायर आकाश कुमार के रूप में हुई है। चारों आरोपी जहां लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे थे, वहीं, कंपनी को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

स्पीड नेटवर्क कंपनी चंडीगढ़ के निदेशक रमेश दत्त ने बताया कि उनकी कंपनी को पतंजलि ने उनके ब्रांड के नाम पर नकली सामान बेचने वालों पर पुलिस कार्रवाई करवाने का अधिकार दिया है। उन्हें सूचना मिली थी कि मटौर में तीन बड़े दुकानदार पतंजलि के डिब्बों में गाय का नकली घी बेच रहे हैं। इन दुकानों पर घी मटौर का ही रहने वाला एक युवक आकाश कुमार सप्लाई करता है। इसके बाद उन्होंने एसएसपी मोहाली हरजीत सिंह को इसकी शिकायत दी। एसएसपी ने थाना मटौर के एसएचओ नवीन पाल सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद मटौर पुलिस ने तीनों दुकानों में छापामारी कर यहां से काफी मात्रा में पतंजलि के डिब्बों में गाय का नकली घी जब्त कर लिया। इस मौके पर दुकानदारों का कहना था कि उन्हें पता ही नहीं था कि यह घी नकली है। उन्हें यह घी आकाश नाम का युवक सप्लाई करता है और वह उसको असली घी के दामों पर ही पैसों का भुगतान करते हैं। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन पर आकाश की पुलिस से बातचीत करवाई और उसको मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने पूरी पड़ताल करके दुकानदारों समेत उक्त चारों आरोपियों पर कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि आकाश एक अन्य नामी कंपनी में भी काम करता है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़ा गया नकली माल
जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी इसी तरह नकली सामान बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना काल में काफी मात्रा में नकली सैनिटाइजर पकड़ा गया था और नकली प्लाई और लकड़ी, शैंपू, पंखे और अन्य सामान भी मिला था। अभी तक यह मामले अदालतों में चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed