Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Extortion demand of 5 crore made from a coal businessman in the name of the Lawrence Bishnoi gang; two arrested, including a woman

Mohali News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कोयला कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, महिला समेत दो गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of 5 crore made from a coal businessman in the name of the Lawrence Bishnoi gang; two arrested, including a woman
-विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर दी थी कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


-महिला कु छ महीने पहले कारोबारी के खिलाफ शिकायत देकर आई थी चर्चा में

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली/खरड़। खरड़ के कोयला कारोबारी सुखपाल सिंह खिपल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कारोबारी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैंडी रंधावा उर्फ मनदीप कौर और सतवीर सिंह उर्फ सत्तू के रूप में हुई है। कारोबारी सुखपाल सिंह खिपल ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को शाम करीब साढ़े 4 बजे उनके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। उसने कहा कि मैंडी रंधावा उनकी बहन लगती है। इसके बाद कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसी रात करीब पौने 9 बजे दोबारा कॉल कर रंगदारी की मांग दोहराई गई। लगातार मिल रही धमकियों के बाद कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के दौरान पुलिस ने मैंडी रंधावा और सतवीर सिंह को गिरफ्तार किया। मैंडी ने कबूल किया कि उसने अपने खर्चे पूरे करने के लिए सुखपाल सिंह खिपल से रंगदारी मांगी थी।


पुलिस कार्रवाई और न्यायिक हिरासत

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी एसआई राजिंदर सिंह के अनुसार, अदालत ने मैंडी रंधावा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दूसरे आरोपी सतवीर सिंह को पुलिस रिमांड के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। उसे भी जेल भेज दिया गया है। डीएसपी खरड़ ईशान सिंगला ने बताया कि मैंडी की डिसक्लोजर रिपोर्ट में रंगदारी मांगने की बात कबूली गई। उसकी निशानदेही पर सतवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने कारोबारी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी थी। उसने मैंडी रंधावा को अपनी बहन बताया था। कारोबारी और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की चेतावनी दी गई थी। यह धमकी पांच करोड़ रुपये की रकम नहीं देने पर दी गई थी।
विज्ञापन



पुराना विवाद और महिला की भूमिका

गिरफ्तार महिला मैंडी रंधावा कुछ महीने पहले भी सुखपाल सिंह खिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के कारण चर्चा में आई थी। मैंडी के फ्लैट के नीचे खड़ी थार गाड़ी पर तेजाब डालकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, मैंडी रंधावा की सुखपाल सिंह खिपल से पहले दोस्ती थी। सुखपाल ने ही मैंडी को थार खरीदकर दी थी। दोनों में विवाद बढ़ने के बाद थार को आग लगा दी गई थी। इस मामले में मैंडी ने सुखपाल सिंह खिपल के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले मैंडी को गिरफ्तार किया था। मैंडी की डिसक्लोजर रिपोर्ट में रंगदारी मांगने की बात कबूली और उसकी निशानदेही पर उसे गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। -ईशान सिंगला, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed