फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Expensive paasing map in Zirakpur, 15% increase in residential and commercial fees

जीरकपुर में नक्शा पास करवाना हुआ महंगा, रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल फीस में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी

Wed, 03 Jun 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Expensive paasing map in Zirakpur, 15% increase in residential and commercial fees
जीरकपुर। अगर आप जीरकपुर में जमीन लेकर अपने सपनों का घर बनाने की सोच रहे हैं तो अब आपको अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि जीरकपुर नगर काउंसिल के बिल्डिंग ब्रांच ने नक्शों की फीस में 15 प्रतिशत वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2019 से पहले जीरकपुर नगर काउंसिल की बिल्डिंग ब्रांच में नक्शे पास करवाने की फीस में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाती थी, पंरतु अप्रैल 2019 के बाद अब 10 की जगह 15 प्रतिशत की दर से फीस में बढ़ोतरी की जाती है।
विज्ञापन

ये वृद्धि दर रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल दोनों तरह के निर्माण कार्यों पर लागू होगी। अधिकारियों ने बताया कि रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के लिए इससे पहले 674 रुपये प्रतिवर्ग गज फीस अदा की जाती है, परंतु अब 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद 775 रुपये प्रतिवर्ग गज अदा करने पड़ेंगे। इसी तरह, कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए नक्शा फीस 3,274 से बढ़ाकर 3,565 रुपये प्रतिवर्ग गज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राज्यों से लगती हैं जीरकपुर की सीमाएं
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के साथ लगते शहर जीरकपुर ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान काफी तरक्की की है। इसके चलते जीरकपुर अब लोगों के लिए सबसे पसंदीदा शहर बन चुका है। दूसरी ओर, चंडीगढ़ के साथ लगा होने के कारण भारी संख्या में लोगों ने यहां जमीनें खरीदकर घर बना लिए हैं। जीरकपुर शहर की खास बात यह है कि इसके क्षेत्र की सीमाएं 3 राज्यों से लगी हुई हैं। इस कारण बाहरी राज्यों से आने वाले अधिकतर लोग यहां आकर अपनी प्रॉपर्टी खरीदते हैं।

कोट्
पंजाब निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2020 सें नक्शा फीस में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, परंतु लॉकडाउन के कारण बिल्डिंग ब्रांच के सिविल कार्यों पर रोक लगी हुई थी। अब 1 अप्रैल 2020 के बाद नक्शों के लिए आवेदन करने वालों को रेजिडेंशियल के लिए 674 की जगह 775 रुपये और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए 3,274 की जगह 3,565 रुपये प्रतिवर्ग गज नक्शा फीस अदा करनी पड़ेगी। -इंद्रमोहन, एसडीओ, बिल्डिंग ब्रांच, जीरकपुर नगर काउंसिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed