फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Excavation was done in the plot. Two-storey showroom collapsed

जगह छोड़े बिना बेसमेंट के लिए खोद डाला प्लाट, साथ का ढाई मंजिला शोरूम धाराशायी

Tue, 08 Dec 2020 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Excavation was done in the plot. Two-storey showroom collapsed
जीरकपुर। बालाजी एनक्लेव में खाली प्लॉट में बेसमेंट के लिए जेसीबी से की जा रही खुदाई के दौरान ढाई मंजिला शोरूम भरभराकर गिर पड़ा। इसमें नीचे मेडिकल स्टोर चल रहा था जबकि ऊपर की मंजिल पर एक वकील का दफ्तर था। करीब 35 लाख रुपये की दवाएं मलबे में दब गईं। नगर परिषद के ईओ संदीप तिवारी की शिकायत पर प्लॉट मालिक ज्योति प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हादसा सोमवार सुबह 11.30 बजे हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाला जी एनक्लेव में प्रॉपर्टी कारोबारी ज्योति प्रकाश अपने प्लॉट में जेसीबी से खुदाई करवा रहा था। इसके बराबर में ढाई मंजिला एक शोरूम था। खुदाई के दौरान इस शोरूम की दीवार में दरारें पड़ने लगीं। यह देखकर वहां काम कर रहे मजदूर शोर मचाते हुए वहां से भागे। जेसीबी चालक भी जान बचाकर भाग निकला। शोर सुनकर मेडिकल स्टोर और ऊपरी मंजिल पर मौजूद सभी लोग भी दौड़कर बाहर आ गए। इसके बाद देखते ही देखते ढाई मंजिला यह शोरूम जमींदोज हो गया। मेडिकल स्टोर में रखीं करीब 35 लाख रुपये की दवाएं और वकील के दफ्तर का पूरा सामान मलबे में दब गया। हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सड़क के दोनों ओर रस्सी लगाकर रास्ता रोक दिया गया।
विज्ञापन

नक्शा मकान का, बनाया जा रहा था शोरूम
पता चला है कि प्रॉपर्टी कारोबारी ज्योति प्रकाश ने नगर पालिका से नक्शा तो मकान के लिए पास कराया था लेकिन वह यहां शोरूम बना रहा था। पहले तो उसने तीन फुट जगह छोड़कर बेसमेंट के लिए खुदाई शुरू कराई थी। करीब 10 फुट तक खुदाई कराने के बाद सोमवार को शोरूम के साथ छोड़ी गई तीन फुट की जगह भी उसने जेसीबी से खुदवा डाली। इससे ढाई मंजिला शोरूम की नींव कमजोर हो गई और दीवार में दरारें आने के बाद वह भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग शोर न मचाते तो जा सकती थी जान
मेडिकल स्टोर संचालक विनीत और वकील दीपक ने बताया कि वह अंदर काम कर रहे थे। यदि लोग शोर नहीं मचाते इस शोरूम के साथ उनकी जान भी जा सकती थी। शोरूम के मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस प्लॉट में 30 नवंबर को बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई शुरू की गई थी। प्लॉट मालिक ज्योति प्रकाश ने तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लिए बगैर खुदाई शुरू करा दी थी। शोरूम के साथ छोड़ी गई तीन फुट की जगह भी खुदवा दी, इसलिए यह हादसा हुआ है। इसी शोरूम के पीछे रिहायशी घर में रहने वाले अमित कुमार भी खतरा मंडराता देखकर परिवार सहित घर से बाहर आ गए थे।
सूचना मिलते ही दौड़े अफसर
इसकी सूचना मिलते ही नगर परिषद के ईओ संदीप तिवारी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर लखबीर सिंह, तहसीलदार नवप्रीत सिंह शेरगिल, एसपी देहात रवजोत कौर ग्रेवाल, डीएसपी अमरोज सिंह, एसएचओ जीरकपुर राजपाल गिल, नगर परिषद के एमई मुकेश राय के अलावा दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही बिजली विभाग की टीम बुलाकर शोरूम की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। करीब साढ़े चार घंटे तक इलाके में दहशत का माहौल रहा।

प्लॉट मालिक से की जाएगी पूछताछ
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, संदीप तिवारी ने बताया कि प्लॉट मालिक को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। बिल्डिंग इंस्पेक्टर की ओर से जांच नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जीरकपुर शहर का क्षेत्रफल काफी बड़ा है, ऐसे मामलों की जांच बिल्डिंग इंस्पेक्टर को करनी होती है। इसलिए हर इमारत पर नजर रखना मुमकिन नहीं है। इसके लिए लोगों को सचेत होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed