फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   encroachment, encroachment drive, nagar nigam encroachment drive,

नगर काउंसिल की ड्राइव, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

Fri, 17 Jun 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 17 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
encroachment, encroachment drive, nagar nigam encroachment drive,
दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
 नगर काउंसिल ने अभियान चलाकर दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया। इस कार्रवाई का दुकानदारों ने जमकर विरोध किया। इसके बावजूद नगर काउंसिल के कर्मचारियों ने ट्रॉली में भरकर सामान कार्यालय ले गए।
विज्ञापन

 नगर काउंसिल के ईओ वरिंदर कुमार जैन ने बताया कि शहर में दुकानदार अवैध तरीके से सामान दुकानों के बाहर सजा देते हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। इस कारण वीरवार को नगर काउंसिल ने यह कार्रवाई की है।  नगर काउंसिल मुलाजिम परमाराम की अनुवाई जब टीम बाजार में पहुंची तो दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों में रखना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम को जो सामान बरामदों में रखा मिला उसे जब्त करके नगर काउंसिल के कार्यालय ले गए। वहीं, नगर काउंसिल की कार्रवाई का व्यापार मंडल के प्रधान गुरचरन सिंह और पार्षद राजू थॅमन की अगवाई में दुकानदारों ने विरोध किया। उन्होंने नगर काउंसिल की इस कार्रवाई को धक्केशाही करार दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुकानदारों से समझौता हुआ है कि नाले की ओर चार फुट और दूसरी तरफ तीन फुट जगह पर दुकानदार अपना सामान रख सकते हैं। दुकानदारों ने मांग की कि सामान रखने के लिए दुकानों के बाहर पीली पट्टी लगाई जाए। वहीं, नगर काउंसिल के ईओ वरिंदर कुमार जैन ने कहा कि दुकानों के आगे सड़क और तह सीमा के अनुसार जल्द ही पीली पट्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed