{"_id":"67c28b916fb1104abb092280","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-derabassi-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Derabassi: डेराबस्सी में पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Derabassi: डेराबस्सी में पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार
Sat, 01 Mar 2025 09:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:52 AM IST
सार
डेराबस्सी पुलिस ने डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को काबू किया है।
विज्ञापन
डेराबस्सी में मुठभेड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
डेराबस्सी पुलिस व गैंगस्टरों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। इसमें एक गैंगस्टर घायल हो गया जिसकी पहचान मलकीत सिंह उर्फ मेक्सी के रूप में हुई है।
पिछले दिनों मोहाली पुलिस ने एयरोसिटी पुलिस स्टेशन में 50 लाख की फिराैती मांगने के मामले में मलकीत और संदीप को गिरफ्तार किया था। आरापियों की निशानदेही पर हथियार जब्त करने के लिए एयरोसिटी पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी जश्नप्रीत सिंह व डेरा बस्सी डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ घग्गर नदी में मारकण्डा मंदिर के पास उन्हें लेकर आए थे। इस दाैरान उनके साथ डेराबस्सी थाना प्रभारी मनदीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मी माैजूद रहे।
इस दाैरान गैंगस्टर मलकीत सिंह ने माैका देखकर छुपाए हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायर कर दिया। जबाव में एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ व थाना प्रभारी एयरोसिटी जश्नप्रीत सिंह ने एक-एक फायर किया। इससे गैंगस्टर मलकीत के पैर पर गोली लगी और वह जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने गैंगस्टर मलकीत सिंह को काबू कर लिया। इसके बाद माैके पर एसएसपी मोहाली दीपक पारीक पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लाॅरेंस बिश्नोई से संबंधित है। एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर्स के पास एक कट्टा 32 बोर और तीन कारतूस बरामद किए हैं। डेराबस्सी पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन