फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Encounter between police and henchmen of gangster Jaggu Bhagwanpuria in Mohali

Mohali: पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे के पैर में लगी गोली, पिस्टल समेत काबू

Wed, 30 Aug 2023 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:28 AM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि घड़ूआं में पिछले दिनों फायरिंग करने का आरोपी मोहाली में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर उसका पीछा किया और जीरकपुर एरिया में एयरपोर्ट रोड से शताबगढ़ को जाने वाली सड़क पर उसे रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Encounter between police and henchmen of gangster Jaggu Bhagwanpuria in Mohali
अस्पताल में भर्ती आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली में मंगलवार शाम करीब पांच बजे मैकडी चौक के पास पुलिस व घड़ूआं में व्यक्ति पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में अनिल कुमार बिश्नोई वासी डबवाली (सिरसा) के पैर में गोली लग गई। उसे सिविल अस्पताल मोहाली में भर्ती करवाया गया है। आरोपी के पास से .30 बोर का पिस्टल भी बरामद हुई है। जीरकपुर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार बिश्नोई अपने आकाओं के कहने पर किसी व्यापारी की रेकी करने के लिए यहां आया था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। ऑपरेशन सीआईए स्टाफ की ओर से किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ खेल नीति: स्कूलों से निकलेंगे भविष्य के खिलाड़ी, हर साल 6-13 आयु वर्ग के लिए होगा टैलेंट हंट
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी गुरशेर सिंह संधू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि घड़ूआं में पिछले दिनों फायरिंग करने का आरोपी मोहाली में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद मंगलवार शाम को पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर उसका पीछा किया और जीरकपुर एरिया में एयरपोर्ट रोड से शताबगढ़ को जाने वाली सड़क पर उसे रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली उसके पैर में लग गई।


राजस्थान में एक और हरियाणा में तीन मामले हैं दर्ज
डीएसपी गुरशेर संधू ने बताया कि आरोपी पिछले दिनों एक मकान पर गोलियां चलाने के मामले में भी शामिल था। वह जग्गू भगवानपुरिया गैंग और विदेश में बैठे अमृतपाल सिंह बल्ल के इशारे पर काम करता था और उसके खिलाफ राजस्थान में एक और हरियाणा में तीन मामले दर्ज हैं।

रंजिश के चलते घड़ूआं निवासी पर चलाई थीं सात गोलियां
घड़ूआं में रहते मनप्रीत सिंह धनोआ पर 21 अगस्त को गैंगस्टरों ने अमेरिका में रहते भाई से रंजिश के चलते सात गोलियां चलाई थीं। आरोपी गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए थे। गनीमत रही कि मनप्रीत सिंह को कोई गोली नहीं लगी थी। हमले के बाद मनप्रीत ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गए। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल वहां गिर गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed