{"_id":"5ee535328ebc3e43053a35f2","slug":"embarrassing-incident-rape-of-a-retarded-woman-60-year-old-arrested-mohali-news-pkl3780969163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक घटना: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म में 60 साल का बुजुर्ग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक घटना: मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म में 60 साल का बुजुर्ग काबू
विज्ञापन
डेराबस्सी। नजदीक गांव त्रिवेदी कैंप में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें एक 60 साल के बुजुर्ग ने 28 साल की एक मंदबुद्घि युवती से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी बुजुर्ग बद्रीनाथ के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नरपिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित अविवाहित युवती अपने माता-पिता और भाई बहन के साथ रह रही थी। उसके पिता ऑटो चालक है और मां सिलाई करने जाती है, जबकि भाई-बहन अन्य कामों से घर से बाहर जाते हैं। परिवार वालों की गैरमौजूदगी में पड़ोस में रहने वाला बद्रीनाथ उनके घर आता-जाता था। गत 10 जून को भी वह युवती के घर गया और यहां उसे अकेली पाकर गूग्गामाडी के नजदीक सुनसान जगह पर ले गया। यहां उसने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वापस लौट कर पीड़िता ने यह घटना अपने तरीके से धीरे-धीरे मां को बताई। इसपर दो दिन बाद सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया तो मामले का खुलासा हुआ।
इसके बाद युवती के परिवार की शिकायत पर आरोपी बद्रीनाथ हो कि रेहड़ी चलाता है और पोते-पोतियों वाला है को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।