{"_id":"573624074f1c1bf506919a8e","slug":"electricity-currant-to-husband-wife-husband-died-wife-critically-injured-zirakpur-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत और पत्नी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत और पत्नी जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 14 May 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo photo
जीरकपुर के पीरमुछल्ला में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करने वाले 50 वर्षीय एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जबकि पति को बचाने में उसकी पत्नी भी करंट के चपेट में आई। जिसे गंभीर हालत में सेक्टर-32 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हकीम निवासी पीरमुछल्ला ने बताया कि उसके पिता सुरेश कुमार (50) और मां हरप्यारी पीरमुछल्ला में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर पिता के साथ मजदूरी करने वाले 2 व्यक्तियों ने घर आकर बताया कि उसके पिता को अचानक चोट लग गई और जख्मी हालत में सीएचसी ढकोली में भर्ती करवाया गया है। हकीम ने बताया कि जब वह हेल्थ सेंटर में पहुंचा तो उसके पिता की लाश स्ट्रेचर पर रखी थी। वहां उसे बताया गया कि दोपहर को खाना खाते समय पिता को पंखे से करंट लगा गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। जबकि उसके पिता को बचाते समय उसकी मां हरप्यारी भी चपेट में आ गईं। वहीं, सीएचसी ढकोली के डॉ. हरलीन ने बताया कि करीब सवा 2 बजे उनके पास एक महिला को लाया गया, जिसके हाथ करंट से झुलस चुके थे और हालत नाजुक थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। जबकि इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति को लाया आया, जिसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। जांच में सामने आया कि उसकी मौत बिजली का करंट लगने से हुई है।