फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   electricity currant to husband wife, husband died, wife critically injured, zirakpur, mohali

जीरकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत और पत्नी जख्मी

Sat, 14 May 2016 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 14 May 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
electricity currant to husband wife, husband died, wife critically injured, zirakpur, mohali
accident - फोटो : demo photo
जीरकपुर के पीरमुछल्ला में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी करने वाले 50 वर्षीय एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जबकि पति को बचाने में उसकी पत्नी भी करंट के चपेट में आई। जिसे गंभीर हालत में सेक्टर-32 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


हकीम निवासी पीरमुछल्ला ने बताया कि उसके पिता सुरेश कुमार (50) और मां हरप्यारी पीरमुछल्ला में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर पिता के साथ मजदूरी करने वाले 2 व्यक्तियों ने घर आकर बताया कि उसके पिता को अचानक चोट लग गई और जख्मी हालत में सीएचसी ढकोली में भर्ती करवाया गया है। हकीम ने बताया कि जब वह हेल्थ सेंटर में पहुंचा तो उसके पिता की लाश स्ट्रेचर पर रखी थी। वहां उसे बताया गया कि दोपहर को खाना खाते समय पिता को पंखे से करंट लगा गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। जबकि उसके पिता को बचाते समय उसकी मां हरप्यारी भी चपेट में आ गईं। वहीं, सीएचसी ढकोली के डॉ. हरलीन ने बताया कि करीब सवा 2 बजे उनके पास एक महिला को लाया गया, जिसके हाथ करंट से झुलस चुके थे और हालत नाजुक थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। जबकि इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति को लाया आया, जिसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। जांच में सामने आया कि उसकी मौत बिजली का करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed