फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Electricity crisis in Kharar for two days, people staying awake at night, some spent the night sleeping in vehicles

खरड़ में दो दिन से बिजली का संकट, रात को जागकर काट रहे लोग, कुछ ने गाड़ियों में सोकर गुजारी रात

Thu, 24 Jun 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in Kharar for two days, people staying awake at night, some spent the night sleeping in vehicles
मोहाली। एक तरफ गर्मी बढ़ रही है, दूसरी तरफ खरड़ के शहरी इलाकों में बिजली संकट पूरी तरह से गहरा गया है। दो दिनों में फिर से बिजली संकट गहरा गया। मंगलवार रात इलाके के कई हिस्सों में लोगों ने पूरी रात जागकर या गाड़ियों में सो कर गुजारी। सुबह 9 बजे लाइट बहाल हुई तो उसके बाद दोबारा फिर 12 बजे तक कट लग गया। लोग पानी तक के लिए तरस गए। मजबूरी में लोग टैंकर मंगवाकर काम चला रहे हैं। जबकि इस मामले को जिला प्रशासन, नगर काउंसिल व पावरकॉम गंभीरता से नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है कि पहले बिजली की दिक्कत आने पर नंबर जरूर जारी किए थे, लेकिन वह भी लोगों के साथ धोखा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक खरड़ में सर्किल एक और दो दोनों में सोमवार से बिजली संकट बना हुआ है। हालांकि सर्किल दो की हालत सबसे ज्यादा खस्ता है। इसके तहत अनाज मंडी और दर्जनों गांव और रिहायशी सोसायटीज लगती हैं। इलाके में मंगलवार को दिन भर कट लगते रहे। उम्मीद थी कि रात को स्थिति ठीक होगी। लेकिन 10 बजे एक बार फिर लाइट गुल हो गई। इसके बाद पूूरी रात लोग परेशान होते रहे। इस मामले में बडाला रोड स्थित गुलमोहर सिटी निवासी मोहित वर्मा ने बताया कि सोमवार से लाइट की दिक्कत बनी हुई है। लोग मुश्किल में हैं। पूरी रात जागकर काटनी पड़ रही है। जब सुबह लाइट आती है, तब तक पानी की दिक्कत शुरू हो जाती है। इसी तरह अनिता शर्मा बताती हैं कि लाइट न होने की वजह से काफी दिक्कत आ रही है। पूरा दिन लोग अपनी ड्यटी से थके हारे घर आते हैं। जबकि रात को लाइट का ड्रामा शुरू हो जाता है। सोशल मीडिया से लेकर अधिकारियों को फोन भी कर लो। लेकिन लाइट के लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पंजाब के लोग बिजली के लिए सबसे ज्यादा पेमेंट करते हैं, इसके बाद यह स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन

विभाग के एसडीओ स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि मौसम बदलने की वजह से दिक्कत आ रही है। ओवरलोडिंग की समस्या भी है। इसके अलावा तकनीकी समस्याएं भी आ रही है। कोशिश की जा रही है कि लोगों को बिना किसी कट के बिजली सप्लाई करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप भी एक ड्रामा, अधिकारियों से नहीं सीधा संपर्क
लोगों ने बताया कि पावरकॉम की तरफ से जो लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए एप बनाई है, वह भी एक ड्रामा है। उसमें शिकायत करने के लिए ऑनलाइन आप्शन दिया गया है। लेकिन अपनी शिकायत के संबंध में अधिकारी से संपर्क करने का कोई आप्शन नहीं है। जबकि एप में बिजली चोरी की शिकायतों को सुनने लिए अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि यह सीधे उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। बिजली विभाग के प्रबंधन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed