{"_id":"6ae6432bfe29d1420901fde6","slug":"election-fever-intensifies-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4160-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चुनावी सरगर्मी तेज, मोहाली की सिटी बस सेवा का पहिया आज तक नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चुनावी सरगर्मी तेज, मोहाली की सिटी बस सेवा का पहिया आज तक नहीं चला
विज्ञापन
मोहाली। चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। जनता के बीच पहुंचने, विकास के दावे करने और उपलब्धियां गिनाने की तैयारियां भी तेज हो रही हैं, लेकिन मोहाली की जनता का एक सवाल ऐसा है जिसका जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। शहर की सड़कों पर सिटी बसें चलने का समय तय नहीं हो सका है। हैरानी की बात है कि केंद्र सरकार की पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत मोहाली के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें मंजूर हो चुकी हैं। आठ रूटों की योजना तैयार है, बस डिपो के लिए जमीन भी चिन्हित की जा चुकी है, लेकिन हकीकत यह है कि शहरवासियों को आज तक सिटी बस सेवा का लाभ नहीं मिला।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता में आए पांच साल का समय पूरा करने वाली है। मोहाली में भी पार्टी के विधायक हैं, लेकिन शहर को सार्वजनिक परिवहन की बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने का सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ। जब केंद्र से बसें मंजूर हो चुकी हैं तो राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन इन्हें सड़कों पर उतारने में नाकाम रहे हैं।
योजना के अनुसार मोहाली में आठ प्रमुख रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव है। इनकी लंबाई 17 से 32 किलोमीटर के बीच निर्धारित की गई है। यात्रियों को हर 15 मिनट में बस उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस सेवा के माध्यम से मोहाली के साथ खरड़, लांडरां, लालड़ू, बनूड़ और नया गांव जैसे क्षेत्रों को भी जोड़ने की योजना है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती थी।
विज्ञापन
डिपो के लिए जमीन, फिर भी नहीं शुरू हुई सेवा
बसों की पार्किंग, रखरखाव और चार्जिंग के लिए गमाडा की ओर से सेक्टर-65ए में करीब 5.71 एकड़ जमीन अस्थायी रूप से चिन्हित की गई है। वहीं, फेज-11 के पास लगभग पांच एकड़ जमीन पर बस स्टैंड हब विकसित करने की योजना भी है। परियोजना को पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाना है। इसके बावजूद टेंडर और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई।
चुनाव से पहले सरकार से जवाब मांग रही जनता
अब विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सिटी बस सेवा का मुद्दा फिर चर्चा में है। फेज-5 निवासी राजेश कुमार, अर्शदीप ने कहा कि मोहाली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें चलने के दावे हवा हवाई साबित हो गए हैं। जनता को एक बार फिर आश्वासनों से ही संतोष करना पड़ेगा। शहर में यह कनेक्टिविटी नहीं होने से जाम के हालात बने हुए हैं। इस कारण परेशानी हो रही है। यह योजना शुरू हो जाती तो लोगों को दस मिनट में बस आसानी से मिल जाती।
कोट--
बसों का संचालन करने के लिए जल्द ही काम किया जाएगा। इसके लिए फेज-11 में जल्द ही नया बस अड्डा बनाया जाएगा। इसक बाद बस का संचालन शुरू करेंगे। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। सरबजीत सिंह सामाना, मेयर, नगर निगम, मोहाली

कोट