फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elderly man dies in collision between car and tipper

Mohali News: कार और टिप्पर की टक्कर में बुजुर्ग की मौत

Tue, 08 Jul 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in collision between car and tipper
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ सिसवां बद्दी रोड पर ईऑन और टिप्पर की टक्कर में घायल 83 साल के ओंकार चंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में ईऑन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बुजुर्ग का बेटा संदीप कुमार भी बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मुल्लांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि ओंकार चंद पिंजौर का रहने वाला था। वह अपनी गाड़ी में सोमवार को बेटे संदीप कुमार के साथ बद्दी से कुराली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सिसवां बद्दी रोड पर अचानक एक टिप्पर सामने आ गया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि ईऑन गाड़ी के साथ टक्कर होते ही टिप्पर सवार वहां से भाग गया। इसके बाद मुल्लांपुर थाना पुलिस ने टिप्पर चालक का नंबर लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed